जबलपुर में घर के सामने से कार हटाने के लिए कहा तो टूट पड़ा होटल मालिक, वेटरों से भी पिटवाया

जबलपुर   होटल मालिक ने अपने दो वर्कर्स के साथ मिलकर हाईकोर्ट के जूनियर एडवोकेट और उनकी बहन की पिटाई कर दी। बीच रोड पर पीटा लड़की के बाल नोंचे और धक्का देकर गिरा दिया। एडवोकेट ने अपने घर के सामने खड़ी कार को हटाने के लिए कहा था। घटना शुक्रवार की है। इसका CCTV फुटेज सामने आया है।

मदन महल पुलिस के मुताबिक हाईकोर्ट में जूनियर एडवोकेट पुष्पल कुमार पांडे ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे अन्नपूर्णा होटल के बगल में नेपियर टाउन में किराए से रहते हैं। उनके कमरे में जाने वाले गेट के सामने होटल मालिक मनोज उर्फ मनु तिवारी ने कार पार्क की थी। पुष्पल ने कार हटाने के लिए कहा। इस बात पर मनोज गाली-गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर मारपीट करने लगा। वर्कर्स को बुलाकर भी पिटवाया।

बीच-बचाव करने पहुंची बहन के साथ भी मारपीट

एडवोकेट की बहन बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। उसे बाल पकड़कर पीटा। दोनों भाई-बहन को चोटें आई हैं। मारपीट में उनका मोबाइल भी टूट गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने होटल संचालक मनोज तिवारी, उसके दोनों वर्कर सौरभ कश्यप और सौरभ विश्वकर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज     |     इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज     |     इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता!     |     देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी!     |     WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस     |     अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे     |     अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत?     |     उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग     |     UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या है हाल?     |     फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश; कैसे हुआ ये?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें