रविवार को पुणे जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पुणे की जनता को मेट्रो रेल की सौगात देने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री 6 मार्च को महाराष्ट्र के पुणे जाएंगे। पुणे में पीएम मोदी मेट्रो रेल परियोजना के उद्घाटन के साथ ही विकास से जुड़ी अन्य कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण और आर के लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का उद्घाटन भी करेंगे। इसके अलावा अपनी पुणे यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरूआत भी करेंगे।

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे पुणे नगर निगम परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह मूर्ति 1850 किलोग्राम गन मेटल से बनी है और लगभग 9.5 फीट ऊंची है। साढ़े 11 बजे के लगभग प्रधानमंत्री पुणे मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना पुणे में शहरी गतिशीलता के लिए विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा प्रदान करने का एक प्रयास है। आपको बता दें कि, इस परियोजना की आधारशिला 24 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ही रखी गई थी। प्रधानमंत्री कुल 32.2 किमी पुणे मेट्रो रेल परियोजना के 12 किमी खंड का उद्घाटन करेंगे। पूरी परियोजना 11,400 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से बनाई जा रही है। वह गरवारे मेट्रो स्टेशन पर प्रदर्शनी का उद्घाटन और निरीक्षण भी करेंगे और वहां से आनंदनगर मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी भी करेंगे।

दोपहर करीब 12 बजे प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे। वह मुला-मुथा नदी परियोजनाओं के कायाकल्प और प्रदूषण उपशमन की आधारशिला भी रखेंगे। 1080 करोड़ रुपये से अधिक राशि वाली इस परियोजना से नदी के नौ किलोमीटर खंड में कायाकल्प किया जाएगा। इसमें नदी किनारे संरक्षण, इंटरसेप्टर सीवेज नेटवर्क, सार्वजनिक सुविधाएं, नौका विहार गतिविधियां आदि जैसे कई कार्य शामिल होंगे। मुला-मुथा नदी प्रदूषण उपशमन परियोजना को 1470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से एक शहर एक ऑपरेटर की अवधारणा पर लागू किया जाएगा। परियोजना के तहत कुल 11 सीवेज उपचार संयंत्रों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी कुल क्षमता लगभग 400 एमएलडी होगी।

पुणे यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बनेर में निर्मित 100 ई-बसों और ई-बस डिपो का भी शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वह पुणे के बालेवाड़ी में निर्मित आरके लक्ष्मण आर्ट गैलरी-संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। संग्रहालय का मुख्य आकर्षण मालगुडी गांव पर आधारित एक लघु मॉडल है जिसे श्रव्य-²श्य प्रभावों के माध्यम से जीवंत बनाया जाएगा। कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण द्वारा बनाए गए काटूर्नों को संग्रहालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर करीब 1.45 बजे प्रधानमंत्री सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती समारोह की शुरूआत भी करेंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिव्यांग विवाह समारोह में व्हील चेयर पर दुल्हन, दूल्हे के साथ लिए फेरे…भावुक हुए लोग     |     पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से बंद हुई सुरंग… अंदर फंस गए 19 मजदूर, अब तक 8 को बचाया     |     केंद्र सरकार राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से की अपील     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 14936 लोगों को सुरक्षित निकाला गया : हरदीप सिंह मुंडियां     |     पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार     |     महाराष्ट्र मराठा आरक्षण: कल से पानी भी छोड़ देंगे मनोज जरांगे पाटिल, समर्थकों से बोले- किसी से रेनकोट-छतरी भी मत लो     |     दिल्ली: ‘साबुन, ऑल आउट, स्प्रे…’ फैक्ट्री में बन रहे थे नकली प्रोडक्ट, इन्हें मिला था सप्लाई का जिम्मा, 3 अरेस्ट     |     लखनऊ: धमाके से आधा मकान तबाह, हर तरफ धुआं और लपटें…जिंदा जल गया फैक्ट्री मालिक आलम का परिवार; बेहटा गांव में पसरा मातम     |     दो ब्रेन सर्जरी के बाद भी सद्गुरु ने बाइक से पूरी की कैलाश यात्रा, 18 हजार फीट ऊंचाई तक गए, बताई योग की शक्ति     |     ओडिशा में 1,396 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने पोर्श, बीएमडब्ल्यू और आभूषण जब्त किए     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें