जम्मू-कश्मीर में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत देश By Nayan Datt On Mar 7, 2022 जम्मू| जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में शनिवार को एक वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस के मुताबिक, ये दुर्घटना जिले के जमोदा इलाके में हुई, जब वाहन सांबा से श्रीनगर जा रहा था। यह भी पढ़ें धर्मस्थल एक पूजा स्थल, राजनीति नहीं बीजेपी ने कांग्रेस पर… Sep 1, 2025 नहीं बढ़ेगी आपत्ति और दावे दर्ज कराने की तारीख… सुप्रीम… Sep 1, 2025 “तभी छह यात्रियों को ले जा रहा वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया।” पुलिस ने कहा, “पंजीकरण संख्या जेके01यू-2233 वाली कार घाटी के अनंतनाग जिले से यात्रियों को लेकर जा रही थी।” Share