रियल एस्टेट सेक्टर में विदेशी निवेश बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पहुंचा

मुंबई: देश के रियल एस्टेट सेक्टर में विदेशी निवेश 2017 से 2021 के दौरान इससे पिछले पांच वर्षों की तुलना में तीन गुना से अधिक बढ़कर 23.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कोलियर्स और इंडस्ट्री बॉडी फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्‍ट्री (फिक्की) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कोलियर्स ने भारतीय रियल एस्टेट में विदेशी निवेश पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक निवेशकों ने 2016 में नियामक सुधारों से उत्साहित देश के जमीन-जायदाद क्षेत्र में निवेश को लेकर रूचि दिखाई है। कंपनी ने कहा ‎कि विदेशी निवेशकों ने 2017 से देश में अधिक उम्मीद के साथ निवेश करना शुरू किया है। इससे पहले विदेशी निवेशक भारत के रियल एस्टेट इंडस्ट्री में पारदर्शिता की कमी के कारण निवेश करने से बचते थे। आंकड़ों के अनुसार देश के रियल एस्टेट सेक्टर में 2017 से 2021 की अवधि के दौरान विदेशी निवेश बढ़कर 23.9 अरब डॉलर हो गया, जो 2012 से 2016 की अवधि के बीच 7.5 अरब डॉलर था। वहीं भारतीय अचल संपत्ति क्षेत्र में 2012 से 2021 के दौरान कुल निवेश बढ़कर 49.4 अरब डॉलर हो गया। इसमें विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 64 फीसदी है। इसके अलावा भारतीय रियल एस्टेट में विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 2017-2021 के दौरान बढ़कर 82 प्रतिशत हो गई, जबकि इससे पिछले पांच साल की अवधि में यह 37 फीसदी थी। परामर्श कंपनी के अनुसार विदेशी निवेश में अमेरिका और कनाडा से निवेश का हिस्सा 2017 के बाद से प्रत्येक वर्ष 60 फीसदी से अधिक रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खंडवा-बड़ोदरा रोड पर पलटी बस… 23 यात्री सवार, 5 घायल     |     पसीने से चार्ज होगी डिजिटल घड़ी और हियरिंग डिवाइस, आईआईटी इंदौर में तैयार हुई डिवाइस     |     मुरैना जिले के तोर गांव में खटिया पर मिली लाश, हत्या या खुदकुशी पुलिस जांच में जुटी     |     रीवा में पहाड़ पर खड़ी गाड़ी से मिला 425 किग्रा से ज्यादा विस्फोटक पदार्थ, ड्राइवर गिरफ्तार     |     पति घर लाता तलाकशुदा महिलाएं, कमरे में करता रेप और पत्नी बनाती MMS… फिर शुरू होता ठगी का अनोखा खेल     |     8 साल की बच्ची को मिली MP पुलिस की नौकरी, SP ने सौंपा ज्वाइनिंग लेटर… मिलेगी इतनी सैलरी, करना होगा ये काम     |     पीएम मोदी का मणिपुर दौरा होगा या नहीं? ये है लेटेस्ट अपडेट     |     एकतरफा मोहब्बत में हुई ऐसी जलन, सब्जी बेचने वाले सनकी आशिक ने युवती को मार दी गोली… भिंड से अहमदाबाद आकर दिया वारदात को अंजाम     |     कहीं जलाए टायर तो कहीं सड़कों पर बैठ नारेबाजी, पीएम मोदी की मां को गाली पर बीजेपी का ऐसा बिहार बंद     |     Bigg Boss 19: कैप्टेंसी के चक्कर में ‘हंगामा’, मृदुल तिवारी को लगी चोट, अब ये होगा घर का ‘नया कप्तान’!     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें