चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ती है राखी, यही की हितेश की रेकी; शक के घेरे में फ्लैट मालिक

चंडीगढ़: किडनैपिंग केस में हितेश को हनीट्रैप में फंसाने वाली आरोपी राखी।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी(सीयू) के स्टूडेंट हितेश की 50 लाख रुपए के लिए किडनैपिंग करने वाली राखी भी चंडीगढ़ भी सीयू की स्टूडेंट थी। वह यूनिवर्सिटी में MBA कर रही थी। जानकारी के मुताबिक वहीं पर उसने हितेश को टारगेट बनाने की प्लानिंग की। उसके साथ अजय कादियान और अजय नामक एक और आरोपी था। राखी और इन दोनों ने मिलकर हितेश को अपना शिकार बनाया।25 वर्षीय राखी आरोपी अजय कादियान के साथ तीन महीने से ज्यादा समय से खरड़ के रंजीत नगर में एक फ्लैट में रह रही थी। जानकारी के मुताबिक राखी भी मूलरुप से हरियाणा की रहने वाली है। वह सोनीपत की बताई जा रही है। उसकी अजय कादियान के साथ दोस्ती हुई और बाद में दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। अजय कादियान ने भी पानीपत से बी फार्मेसी की हुई थी। उसके पिता की सोनीपत में ही कैमिस्ट शॉप है।पुलिस की रेड के दौरान राखी से हितेशी की रस्सियां खुलवाई गई थी।पुलिस के मुताबिक खरड़ के जिस फ्लैट में राखी और कादियान लिव-इन में रह रहे थे उसके मकान मालिक की भूमिका भी संदिग्ध लग रही है। दरअसल उसे पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था मगर वह अभी तक नहीं आया। उसने एग्रीमेंट कर फ्लैट आरोपियों को दिया हुआ था। हालांकि वह पुलिस के सामने नहीं आ रहा। पता चला है कि वह दिल्ली में रहता है। सूत्र बताते हैं कि फर्जी पहचान पर फ्लैट किराए पर लिया गया था। हालांकि पुलिस अभी सारे मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया है कि आरोपी अजय कादियान की गाड़ी से जो हथियार बरामद हुए थे वह गैरकानूनी थे। वह उसने कहां से खरीदे थे उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बता दें कि उसकी गाड़ी से पुलिस ने .32 बोर की पिस्टल और 9 कारतूस बरामद किए थे। तीसरा आरोपी अजय सिरसा के डबवाली का रहने वाला है। वह अजय का पुराना दोस्त है। वह भी उसके साथ इस अपराध में शामिल हो गया था।हितेश के पिता की किडनैपर्स से कई बार कॉल पर फिरौती के लिए बात हुई थी।आज कोर्ट में पेशी, रिमांड ले सकती है पुलिसआज मोहाली पुलिस आरोपी राखी, अजय कादियान और अजय नामक तीसरे शख्स को उनके तीन दिनों के रिमांड खत्म होने के बाद पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस इनका रिमांड बढ़ाने के लिए कोर्ट को अर्जी भी दे सकती है। बता दें कि आरोपियों के कब्ले से पुलिस ने हितेश को सही सलामत छुड़ा लिया था। 48 घंटों से ज्यादा समय से वह इनकी कैद में था। बीते 17 अगस्त को मोहाली-खरड़ रोड़ पर बने वीआर पंजाब मॉल के पास से हितेश को किडनैप किया गया था। उसके पिता लुधियाना में एसडीओ हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना का बढ़ा कद, झारखंड मुक्ति मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित     |     देशभर में प्री-मॉनसून, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक होगी झमाझम बारिश… पहाड़ी राज्यों में अलर्ट     |     देश के खिलाफ काम कर रहे सोशल मीडिया मंचों की खैर नहीं! संसदीय समिति ने उठाया कड़ा कदम     |     158000 लोगों को जमीन, गरीबों के खाते में हर महीने पेंशन… हरियाणा सरकार ने खोला खजाना     |     गोरखपुर, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और गाजियाबाद… 7 जिलों में बदल गए एसपी, किसे कहां मिली जिम्मेदारी?     |     कटिहार में दर्दनाक हादसा: सड़क पर बिखरी मक्का और खड़ा ट्रैक्टर… कैसे बन गए 8 बरातियों की मौत की वजह? गाड़ी के उड़ गए परखच्चे     |     BJP के अध्यक्ष में हो रही देरी! सारी तैयारी पूरी, आदेश का इंतजार, पहलगाम ने डाली बाधा     |     महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने पीएम मोदी को रूस में दिए गए बयान की याद क्यों दिलाई?     |     ‘पाकिस्तानी, तू कश्मीर से आया है…’ पैंट उतारकर किया प्राइवेट पार्ट पर हमला, दी धमकी; परेशान मुस्लिम युवक ने लगाया मौत को गले     |     महिला डॉक्टर को हुआ हड्डी के डॉक्टर से प्यार, पढ़ाई के बहाने कमरे पर बुलाया… बनाए जबरन संबंध; रेप पीड़िता ने बताई कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें