पांचवें चरण की वोटिंग जारी, दोपहर एक बजे तक 34.83 प्रतिशत मतदान

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है। उसमें दोपहर एक बजे तक 34.83 प्रतिशत मतदान हो गया है। इस चरण में 2.25 मतदाताओं में 1.20 करोड़ पुरुष, 1.05 करोड़ महिला और 1727 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रम्हदेव राम तिवारी ने कहा कि अमेठी में 36.02 फीसदी, रायबरेली में 33.64, सुल्तानपुर में 34.85, चित्रकूट में 38.99, प्रतापगढ में 33.72़, कौशांबी में 37.18 , प्रयागराज में 30.56 , बाराबंकी में 36.25 , अयोध्या में 38.79 , बहराइच में 37.31 , श्रावस्ती में 36.57 और गोंडा में 34.35 मतदान हुआ है। एक बजे तक कुल 34.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस दौरान चित्रकूट में सर्वाधिक 38.99 प्रतिशत मतदान हो गया था, जबकि सबसे कम वोट 30.56 प्रतिशत वोट प्रयागराज में पड़े हैं।

समाजवादी पार्टी ने शिकायत करते हुए लिखा कि कौशांबी की चायल विधानसभा 253 के बूथ संख्या 268 पर अधिकारी मतदाताओं पर बसपा के पक्ष में वोट देने का दबाव बना रहे हैं। चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की गई है।

सपा के मुताबिक, अमेठी विधानसभा सीट के बेलखरी में स्थित बूथ संख्या 198 पर ईवीएम मशीन खराब हो गई है। कौशांबी की चायल विधानसभा 253 के बूथ संख्या 238 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान बाधित हुआ। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

चुनाव में प्रदेश के कई दिग्गजों की अग्निपरीक्षा होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिराथू विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं तो इलाहाबाद पश्चिम से प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री व प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मनकापुर सु. सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता व समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री चुनाव लड़ रहे हैं। इसी क्रम में प्रतापगढ़ सीट से कांग्रेस की प्रवक्ता आराधना मिश्रा मोना, कुण्डा से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष व चर्चित नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया, प्रतापगढ़ सदर से अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल, अमेठी से डॉ.संजय सिंह, बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.एल.पुनिया के बेटे तनुज पुनिया, मंझनपुर सीट से सपा के इन्द्रजीत सरोज और करछना से सपा के उज्जवल रमण सिंह के भी भाग्य का फैसला होगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोलकाता में 2 तिहाई महिलाएं यूज करती हैं पब्लिक टॉयलेट, इसी पर खर्च करती हैं सैलरी का 10%     |     कल पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेंगे अरविंद केजरीवाल, एक बार फिर देश से मदद की अपील की     |     महाराष्ट्र में अब Maratha Vs OBC! कैबिनेट की बैठक में नहीं आए मंत्री छगन भुजबल; दोनों जातियों के बीच बढ़ेगी टकराहट     |     ‘बेटा मुझे कोई मिल नहीं रहा’… वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में दिल्ली का एक परिवार खत्म, दादी ने रोते हुए सुनाई हादसे की कहानी     |     भूटान के प्रधानमंत्री करेंगे रामलला के दर्शन, 5 सितंबर को ऐतिहासिक दौरा,अयोध्या में खास तैयारियां     |     गर्लफ्रेंड करती थी एक्स-बॉयफ्रेंड से बात, नया प्रेमी हुआ इतना नाराज… सरेराह मार दी गोली     |     पहले पवन खेड़ा अब पत्नी के सामने आए 2 वोटर ID कार्ड, बीजेपी ने किया बड़ा खुलासा, कहा- तेलंगाना और दिल्ली में वोटर     |     मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी… सपा कार्यकर्ताओं पर क्यों भड़कीं केतकी सिंह की बेटी विभावरी?     |     मराठा आरक्षण पर सरकार के फैसले से भुजबल नाराज, कैबिनेट बैठक बीच में छोड़ी     |     पहाड़ी नदियों में तबाही, कई टरबाइन बंद, बिजली उत्पादन भी घटा… क्या अंधेरे में डूब जाएगा उत्तराखंड?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें