कैबिनेट मंत्री अकबर इस घाटी के उपर बनाएं पहाड़ी वाली बंजारी मंदिरजनआकांक्षाओं के अनुरूप अकबर ने घाटी में मंदिर निर्माण के लिए रखीं आधार शिला

कवर्धा :  कबीरधाम जिले के सुदूर व दुर्गम पहाड़ियों में उपर रहने वाले विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति व अन्य वर्गाें की मांग अब पूरी हो रही हैं। जनआकांक्षाओं को विशेष ध्यान में रखते हुए ग्राम दलदली घाटी के उपर पहाड़ी वाली बंजारी माता जी की भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बैगा बाहूल ग्राम दलदली पहुंचकर इस मंदिर निर्माण की आधार शिला रखी। श्री अकबर ने ग्रामीण जनों के साथ बैठक कर विधि-विधान से माता बंजारी मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया। जन आस्था के केन्द्र माता बंजारी की मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के बाद श्री अकबर ने मंदिर स्थानीय मंदिर निर्माण समिति को ध्वाजा भी भेंट की। उन्होने कहा कि सब मिलजुलकर जनआकांक्षाओं के अनुरूप यहां बंजारी माता जी की मंदिर बनाया जाएगा। इस मंदिर निर्माण में जो भी सहायोग की अपेक्षा स्थानीय निर्माण समिति कर रही, उसे पूरा किया जाएगा। मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम में श्री नीलकंठ चन्द्रवंशी, श्री पिताम्बर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, उपाध्यक्ष श्री सनत जयसवाल, श्री गोरेलाल चन्द्रवंशी, दलदली सरपंच श्री हीरा सिंह ग्वाला, श्री अमर सिंह वर्मा, श्री अमित वर्मा सहित श्री बहदूर कंुजम चेन्द्रादादर, प्रभा यादव पिपरखुटा, सरेश कुमार परस्ते बांकी व जेहन सिंह मेरावी भूरसी पकरी के सरपंच व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
वनांचल क्षेत्र के वरिष्ठ व जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम ने बताया कि बोड़ला विकासखण्ड के पूरे वनांचल ग्राम दलदली घाटी में यहां के लोग कई पीढ़ियों से माता बंजारी जी पूजा-अर्चना करते आ रहे है। यह जन आस्था का केन्द्र है। माता जी के स्थान पर एक झोपड़ी नुमा मकान बना हुआ है। यहां लोग बस मिल-जुलकर माता जी का मंदिर निर्माण करना चाहते थे, लेकिन आर्थिक मदद नहीं होने से मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा था। आज हम सबका सपना पूरा हो रहा है। दलदली के सरपंच श्री हीरा सिंह ग्वाला ने बताया कि घाटी के उपर यहां के लोगों को जनआस्था का केन्द्र है। यहां के लोग इसे आराध्य देवी के रूप में पूजते है। मंदिर निर्माण की भूमिपूजन होने से पूरे क्षेत्र के लोगों में उत्साह व उमंग का वातावरण बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों की मान्यता है कि इस क्षेत्र क लोगों की सुरक्षा माता जी करते है। यहां के लोग पहले माता जी का दर्शन व पूजा-अर्चना करने के बाद ही सभी मांगलिक शुभकार्यों को करते है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिव्यांग विवाह समारोह में व्हील चेयर पर दुल्हन, दूल्हे के साथ लिए फेरे…भावुक हुए लोग     |     पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से बंद हुई सुरंग… अंदर फंस गए 19 मजदूर, अब तक 8 को बचाया     |     केंद्र सरकार राज्य के सभी 60,000 करोड़ रुपये के फंड जारी करे : भगवंत मान ने प्रधानमंत्री से की अपील     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 14936 लोगों को सुरक्षित निकाला गया : हरदीप सिंह मुंडियां     |     पीएम मोदी ने किया हैदराबाद लिबरेशन डे का जिक्र, बताए निजाम और रजाकरों के अत्याचार     |     महाराष्ट्र मराठा आरक्षण: कल से पानी भी छोड़ देंगे मनोज जरांगे पाटिल, समर्थकों से बोले- किसी से रेनकोट-छतरी भी मत लो     |     दिल्ली: ‘साबुन, ऑल आउट, स्प्रे…’ फैक्ट्री में बन रहे थे नकली प्रोडक्ट, इन्हें मिला था सप्लाई का जिम्मा, 3 अरेस्ट     |     लखनऊ: धमाके से आधा मकान तबाह, हर तरफ धुआं और लपटें…जिंदा जल गया फैक्ट्री मालिक आलम का परिवार; बेहटा गांव में पसरा मातम     |     दो ब्रेन सर्जरी के बाद भी सद्गुरु ने बाइक से पूरी की कैलाश यात्रा, 18 हजार फीट ऊंचाई तक गए, बताई योग की शक्ति     |     ओडिशा में 1,396 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने पोर्श, बीएमडब्ल्यू और आभूषण जब्त किए     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें