नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में 31 करोड़ की संपत्ति वाली रमा निषाद सबसे अमीर! 6 बेटा-बेटियों को जगह देकर दिया बड़ा संदेश

मुजफ्फरपुर की औराई विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रमा निषाद नीतीश कैबिनेट की सबसे अमीर मंत्री हैं. चुनावी हलफनामे के मुताबिक रमा निषाद के पास 31 करोड़ रुपए की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर बीजेपी के विजय कुमार सिन्हा का नाम है. सम्राट के पास 11 करोड़ 62 लाख रुपए की संपत्ति है.

गुरुवार (20 नवंबर) को गठित नीतीश कैबिनेट के 26 में से 22 मंत्री करोड़पति हैं. बखरी के विधायक संजय पासवान के पास सबसे कम 22 लाख रुपए की कुल संपत्ति है. एक मंत्री दीपक प्रकाश के बारे में कोई जानकारी नहीं है. दीपक वर्तमान में किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं.

नीतीश कुमार के पास कितनी संपत्ति?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास चल और अचल संपत्ति 1.64 करोड़ रुपए की है. नीतीश पिछले 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं. पहले की तुलना में नीतीश कुमार की संपत्ति में कमी आई है. 2015 में नीतीश ने कुल 2 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था.

सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी के पास 11-11 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है. लखीसराय से विधायक विजय सिन्हा ने अपने एफिडेविट में 11.62 करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा किया था. तारापुर से विधायक सम्राट की कुल संपत्ति 11.34 करोड़ रुपए है.

बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की कुल संपत्ति 9 करोड़ रुपए के आसपास है. जायसवाल को भी नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया है. नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे से शामिल मंगल पांडे और नितिन नवीन की संपत्ति 3-3 करोड़ रुपए है.

जेडीयू कोटे से नीतीश कैबिनट में शामिल सुनील कुमार की संपत्ति (5 करोड़ रुपए), श्रवण कुमार (3 करोड़), विजय चौधरी (3 करोड़) और लेसी सिंह (2 करोड़) है. मदन सहनी के पास 2.79 करोड़ रुपए की संपत्ति है. जमुई की विधायक श्रेयसी सिंह के पास 7 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

बेटे-बेटियों को भी कैबिनेट में तवज्जो

नीतीश कैबिनेट में बेटे-बेटियों को भी खूब तरजीह दी गई है. कद्दावर नेता महावीर चौधरी के बेटे अशोक चौधरी को जेडीयू कोटे से कैबिनेट में शामिल किया गया है. इसी तरह दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह भी कैबिनेट में शामिल की गई हैं. नवीन प्रसाद के बेटे नितिन नवीन को भी बीजेपी कोटे से कैबिनेट में शामिल किया गया है.

जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी कैबिनेट में शामिल किया गया है. पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी रमा निषाद को भी बीजेपी ने अपने कोटे से कैबिनेट में शामिल कराया है.

10वीं बार मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश कुमार ने नई कैबिनेट में 26 मंत्रियों को शामिल किया है. मंत्रिमंडल में बीजेपी कोटे से 14, जेडीयू कोटे से 8, लोजपा (आर) कोटे से 2 और रालोमा-हम कोटे से 1-1 मंत्री शामिल किए गए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     रॉबर्ट वाड्रा पर शिकंजा! ED ने संजय भंडारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में दायर की चार्जशीट, क्या अब हो सकती है गिरफ्तारी?     |     अनंत सिंह को नहीं मिली राहत! दुलारचंद हत्याकांड में जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे बाहुबली नेता     |     जूनियर ट्रंप ने पत्नी संग किया ताजमहल का दीदार! ताज को देखकर कहा- ‘Wow Taj’, 45 मिनट तक निहारते रहे, कैमरे में कैद हुई प्रतिक्रिया     |     मीडिया ऑफिस में AK-47 की गोलियां और पिस्टल! जम्मू में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर रेड, सुरक्षा एजेंसियां हैरान     |     विपक्ष की बड़ी तैयारी! CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में आएगा प्रस्ताव, सियासत में भूचाल     |     दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कामयाबी! 4 और आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने 10 दिन की रिमांड पर भेजा, सामने आएगा बड़ा खुलासा     |     बिहार की सियासत में ‘संजय’ नाम का दबदबा! नीतीश सरकार की कैबिनेट में 1-2 नहीं, इस नाम के इतने मंत्री, हो रहे हैं खूब चर्चे     |     नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में 31 करोड़ की संपत्ति वाली रमा निषाद सबसे अमीर! 6 बेटा-बेटियों को जगह देकर दिया बड़ा संदेश     |     नेपाल में फिर भड़का प्रदर्शन! जेन-Z युवाओं के उग्र प्रदर्शन के बाद कर्फ्यू लगाया गया, शहरों में तनाव     |     उदयपुर में शाही शादी: पूरी दुनिया की नजर! जूनियर ट्रंप, जेनिफर लोपेज और जस्टिन बीबर समेत कई दिग्गज होंगे शामिल, भव्य तैयारियां शुरू     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें