आईसीसी ने महिला विश्व कप की पुरस्कार राशि बढ़ाई 

दुबई । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसी) ने आगामी महिला विश्व कप के लिए पुरस्कार राशि बढ़ा दी है। अब महिला विश्व कप विजेता टीम को 13 लाख 20 हजार डॉलर (9.93 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिलेगी। यह साल 2017 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप की राशि से दोगुनी है। आईसीसी ने इस बात की जानकारी दी है। उसके अनुसार इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि में 75 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली आठ टीमों के बीच 35 लाख डॉलर की इनामी राशि बांटी जाएगी, जो पिछले टूर्नामेंट की तुलना में 15 लाख डॉलर अधिक है। अब टूर्नामेंट की उप-विजेता टीम को छह लाख डॉलर की इनामी राशि मिलेगी, जो 2017 में मिली राशि से दो लाख 70,000 हजार डॉलर अधिक है। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को तीन-तीन लाख डॉलर मिलेंगे जबकि ग्रुप चरण से बाहर होने वाली चार टीमों में से प्रत्येक को 70 हजार डॉलर की राशि मिलेगी, जो पिछले टूर्नामेंट के 30 हजार डॉलर की तुलना में दोगुने से भी ज्यादा है। ग्रुप चरण में जीत दर्ज करने वाली प्रत्येक टीम को सात लाख डॉलर की राशि में से प्रत्येक जीत के लिए 25 हजार डॉलर मिलेंगे।
न्यूजीलैंड में होने वाले आगामी विश्व कप में कुल 28 ग्रुप मुकाबले होंगे, जो राउंड रॉबिन प्रारूप में खेले जाएंगे. सभी आठ टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ एक बार खेलने का मौका मिलेगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     गणपति के दर्शन के लिए पंडाल पहुंची ऐश्वर्या-आराध्या, हेयरस्टाइल देख लोग करने लगे ट्रोल     |     बप्पा को विदा करने का समय करीब, इस दिन होगा गणपति विसर्जन, जानें शुभ मुहूर्त और परंपराएं     |     टीचर्स के लिए अफोर्डेबल गिफ्ट आइडिया, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान     |     हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर मैनपाल बादली को कम्बोडिया में दबोचा गया, जल्द लाया जाएगा भारत     |     पटना: इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे तभी आ गया काल; गलत दिशा से आ रही कार ने उड़ाया, दो की मौत     |     बचत और ग्रोथ दोनों चाहिए? PPF और FD में ये है बेहतर ऑप्शन     |     Google ने दी चेतावनी! 250 करोड़ Gmail यूजर्स पर ‘मंडराया खतरा’, तुरंत करें ये काम     |     आधी रात को मचा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में बवाल, IIT और बिड़ला हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़े, इस बात को लेकर हुई थी बहस…     |     क्या है तेलंगाना का कालेश्वरम प्रोजेक्ट जिस पर छिड़ी सियासत, रेड्डी सरकार और BRS आमने-सामने, अब होगी CBI जांच     |     आधी रात को पति के कमरे की लगाई कुंडी, चुपके से देवर के बेडरूम में गई भाभी, कर डाला ये कांड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें