मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…

अमृतसर: पंजाब सरकार द्वारा मैरिज फंक्शंस आदि के लिए होटल/रिसोर्ट्स में सर्व की जाने वाली शराब के रेटों में भारी गिरावट के कारण जहां पर खप्तकारों ने राहत महसूस की है, वहीं पर फंक्शन्स के दौरान शराब की खप्त आगे से कहीं अधिक बढ़ जाएगी।

उधर, इसका एक साइड इफैक्ट यह भी है कि इससे मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट के मालिकों को चौक्स और सतर्क रहना होगा, क्योंकि फंक्शन के दौरान शराब की खप्त जो ‘फंक्शन की ताकत, मेहमानों की उपस्थिति, कैटरिंग की क्षमता’ के सामने ‘जी.एस.टी. की वसूली’ को निश्चित कर देगी।

यदि हम पहले की अपेक्षा तुलना करें तो जिन कीमतों पर शराब अब फंक्शन के ‘होस्ट’ को उपलब्ध होगी, उसके अनुसार हर फंक्शन में शराब की खप्त निरंतर बढ़ेगी। इस पेशे से जुड़े माहिर लोगों का कहना है कि महंगी शराब होने के कारण हर कोई परिवार जो फंक्शन्स का अरेंजमैंट करता है, अपने फंक्शन के दौरान नाममात्र शराब की खरीद ही करता रहा है। कारण यह है कि शराब का बजट विवाह के सभी खर्चों से ऊपर बढ़ जाता था। उदाहरण के तौर पर यदि किसी फंक्शन में 500 से अधिक लोग हों तो खर्चे के नाम पर शराब की खरीद अक्सर आयोजक की क्षमता पर भारी पड़ जाती थी। नतीजन फंक्शन का आयोजनकर्त्ता या तो सस्ती कीमत की शराब अपने फंक्शन के लिए खरीदता था व उसे दारू की मात्रा कम लेनी पड़ती थी या फिर उसे परिवार को क्वालिटी से कंप्रोमाइज करना पड़ता था। इन हालातों से जूझते हुए उसे शराब के बजट को सीमित करना पड़ता था।

होटल व कैटरिंग के पेशे से जुड़े लोगों का कहना है कि जिस प्रकार आबकारी विभाग के कमिश्नर जितेंद्र जोरवाल (आई.ए.एस.) ने शराब के रेटों की की लिस्ट जारी की है, उससे अब आने वाले समय में उसके अनुसार शराब की लागत आगे से बढ़ जाएगी, जिसका लाभ शराब के ठेकेदारों और सरकार को बराबर मिलेगा। कारण यह कि आयोजक अब अपने फंक्शन में शराब की खरीद खुलकर करेगा।

सरकार के जी.एस.टी. में होगी वृद्धि

बताना जरूरी है कि यदि शराब नए रेटों पर लागू होती है तो फंक्शन में मेजबानों द्वारा अधिक लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और इसके कारण फंक्शन के दौरान कैटरिंग में भी भारी वृद्धि हो सकती है। इसका सीधा लाभ जी.एस.टी. विभाग को भी मिलेगा, क्योंकि जितनी कैटरिंग बढ़ेगी उसी के अनुसार जीएसटी भी अधिक मिलेगा।

सरकार व शराब के ठेकेदार दोनों ही रहेंगे फायदे में!

शराब के धंधे से जुड़े पुराने लोगों का कहना है कि इस तरीके से यदि शराब बिकती है तो शराब की सेल बढ़ जाएगी, जिसके कारण शराब के ठेकेदारों को भी लाभ होगा और सरकार को भी इससे अधिक आबकारी रैवेन्यू मिलेगा। जितनी भी सेल बढ़ती है, व्यापार के नियम के मुताबिक कमाई उतनी अधिक होती है।

कैटरिंग कम दिखाई तो… शराब की खपत खोलेगी पोल!

शराब सस्ती हो जाने के कारण विवाह शादियों के फंक्शन बढ़ जाएंगे। देखा जा रहा था कि पिछले समय में वेडिंग और रिसैप्शन ही पैलेस, होटल और रिसॉर्ट आदि में आयोजित होते थे, जबकि बाकी के फंक्शन घरों में ही हो जाते थे। वहीं नए सिस्टम के मुताबिक यदि शराब इन कीमतों पर मिलेगी तो, बैंकट-हॉल, कलब बड़े रेस्टोरैंट्स आदि में भी छोटे व कम बजट के फंक्शन आयोजित होंगे।

उधर, इन स्थानों पर कैटरिंग पर 18 प्रतिशत अतिरिक्त तौर पर जी.एस.टी. पंजाब सरकार को मिलेगा। सरकार को इसका तभी पता चल जाएगा कि इस फंक्शन में कितनी शराब की खप्त हुई है? और कैटरिंग से टैक्स कितना वसूल हुआ? उधर यदि इसमें शराब की खप्त अधिक और कैटरिंग का बिल कम बना तो.. तुरंत होटल/रिसोर्ट अथवा फंक्शन स्थल के प्रबंधक जी.एस.टी. विभाग की कानूनी पकड़ में आ जाएंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें