सोने की कीमतों पर ब्रेक! तेजी के बाद आया गिरावट का दौर, जानें आज कितने रुपए का बिक रहा है 10 ग्राम गोल्ड?

 सोने की लगातार बढ़ती कीमतों पर आखिरकार आज ब्रेक लग गया है. 13 नवंबर को देशभर के बाजारों में गोल्ड रेट में गिरावट देखने को मिली है. वहीं दूसरी ओर, चांदी में तेजी का सिलसिला जारी है. राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत अब 1,25,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,15,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

देशभर में कहां तक गिरे दाम

दिल्ली के साथ-साथ अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्की नरमी दर्ज की गई है. मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में अब 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,25,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. पुणे और बेंगलुरु में भी यही रेट देखने को मिले हैं, 24 कैरेट सोना 1,25,500 रुपये, और 22 कैरेट 1,15,040 रुपये प्रति 10 ग्राम. इस तरह, कीमतों में मामूली गिरावट के बावजूद गोल्ड अभी भी ऊंचे स्तर पर बना हुआ है.

प्रमुख शहरों में सोने की मौजूदा कीमतें (13 नवंबर 2025)

शहर 22 कैरेट (₹/10g) 24 कैरेट (₹/10g)
दिल्ली 1,15,190 1,25,650
मुंबई 1,15,040 1,25,500
अहमदाबाद 1,15,090 1,25,550
चेन्नई 1,15,040 1,25,500
कोलकाता 1,15,040 1,25,500
जयपुर 1,15,190 1,25,650
लखनऊ 1,15,190 1,25,650
भोपाल 1,15,090 1,25,550

गोल्ड की कीमतों में क्या?

वैश्विक बाजारों में सोने की दिशा को लेकर दिग्गज बैंकों ने दिलचस्प अनुमान लगाए हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, जेपी मॉर्गन प्राइवेट बैंक का मानना है कि 2026 के अंत तक गोल्ड 5,200 से 5,300 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है. वहीं गोल्डमैन सैक्स ने इसे 4,900 डॉलर प्रति औंस तक पहुँचने का अनुमान लगाया है.

चांदी में तेजी बरकरार

जहां सोना थोड़ा ठंडा पड़ा है, वहीं चांदी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है. 13 नवंबर को चांदी का दाम 1,62,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया. विदेशी बाजारों में भी चांदी का भाव बढ़ा है. चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर घरेलू बाजारों में भी दिख रहा है. यह इशारा है कि सिल्वर अभी निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बनी हुई है.

क्यों घट-बढ़ रही हैं कीमतें

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में सोने-चांदी की कीमतों पर दोनों फैक्टर असर डालते हैं. जैसे डोमेस्टिक (घरेलू) कारक जैसे रुपये का उतार-चढ़ाव और मांग में बदलाव. वहीं ग्लोबल फैक्टर जैसे डॉलर की मजबूती, ब्याज दरें और अंतरराष्ट्रीय तनाव भी सोना-चांदी पर असर डाल रहे हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     लाल ईको स्पोर्ट्स कार वाला शख्स गिरफ्तार! दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, आरोपी निकला आतंकी डॉ. उमर का रिश्तेदार, तीसरी कार की भी हुई एंट्री     |     मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब शराब की खप्त बताएगी…     |     ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें मौसम की Latest Update     |     स्कूलों के पास पंजाब पुलिस का Action! की सख्त कार्रवाई     |     बच्चों को Mobile देने वाले माता-पिता जरा संभल कर, कहीं आपके साथ ना हो जाएं ऐसा…     |     फांसी की सजा काट रहा कैदी फरार, पुलिस के छूटे पसीने, हर तरफ नाकाबंदी     |     पंजाब कांग्रेस में DCC सूची को लेकर मचा घमासान, वरिष्ठ नेताओं ने जताई नाराजगी     |     पंजाब के लाखों Pension धारकों के लिए राहत भरी खबर, सरकार ने शुरू की बड़ी स्कीम     |     Punjab के पंच- सरपंचों के लिए पहली बार बड़े आदेश लागू, सरकारी कर्मचारियों जैसे अब….     |     पंजाब के ये जिले सबसे आगे, अभी भी नहीं सुधरे हालात, पराली जलाने का आंकड़ा करेगा हैरान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें