पंजाब में बड़ा हादसा, मौके पर 3 लोगों की मौत, मची चीख पुकार पंजाब By Nayan Datt On Nov 9, 2025 जैतो: अचानक कार का संतुलन बिगड़ने से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जाने-मानें समाज सेवी संदीप सोनू लूंबा ने बताया कि आज जैतो-बठिंडा मार्ग पर गांव चंदभान के पास एक कार का अचानक संतुलन बिगड़ने से एक वृक्ष से जा टकराई। इससे कार में सवार 2 औरतों व 1 लड़के की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह भी पढ़ें मैरिज पैलेस, होटल व रिसॉर्ट मालिकों को रहना होगा चौकस! अब… Nov 13, 2025 ठंड की पहली लहर ने लपेटा Punjab, ये जिला बना शिमला, पढ़ें… Nov 13, 2025 घायलों को सेठ रामनाथ सिविल अस्पताल जैतो लाया गया लेकिन बाद में उन्हें सिविल अस्पताल कोटकपूरा भेजा गया। समाज सेवी संदीप सोनू लूंबा ने बताया कि कार सवार जैतो से एक विवाह समारोह से वापस अपने घर जा रहे थे कि अचानक यह दुखदाई दुर्घटना हो गई। मृतक जैतो उपमंडल के गांव चंदभान के बताए जाते हैं। Share