क्या है रहस्य? शनिदेव और भगवान शिव की मूर्ति एक मंदिर में क्यों नहीं रखी जाती, जानें ज्योतिषीय कारण

 हिंदू धर्म में हर देवी-देवता की पूजा का अपना विशेष महत्व और नियम है. इन नियमों का पालन करना अनिवार्य माना जाता है. आपने अक्सर देखा होगा कि अधिकांश मंदिरों में भगवान शिव (भोलेनाथ) और न्याय के देवता शनिदेव की मूर्तियां एक साथ स्थापित नहीं की जाती हैं. जबकि, शनिदेव को भगवान शिव का परम भक्त माना जाता है. तो आखिर क्या कारण है कि दो परम पूज्यों को एक ही वेदी पर स्थान नहीं दिया जाता? धर्म शास्त्रों और पौराणिक कथाओं में इसके कई कारण बताए गए हैं. आइए, जानते हैं.

भगवान शिव और शनिदेव का संबंध

भगवान शंकर को संहार और कल्याण के देवता कहा गया है. वे सहज, करुणामय और क्षमाशील हैं. वहीं, शनि देव कर्मफलदाता हैं . जो हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. जहां भोलेनाथ भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं, वहीं शनिदेव न्यायप्रिय हैं और केवल कर्म के अनुसार ही कृपा बरसाते हैं. इसीलिए दोनों देवताओं के स्वभाव में बड़ा अंतर माना गया है.

धार्मिक कारण

ऊर्जाओं का संतुलन: शिव की ऊर्जा शांत और करुणामयी है, जबकि शनि की ऊर्जा गंभीर और दंडात्मक मानी जाती है.

पूजा विधि का अंतर: भगवान शिव की पूजा जल, बेलपत्र और भस्म से की जाती है, जबकि शनिदेव की पूजा तिल, तेल, काले वस्त्र और लोहा चढ़ाकर की जाती है. इन दोनों की पूजन विधि में बड़ा भेद है, इसलिए दोनों की स्थापना एकसाथ नहीं की जाती है.

श्रद्धा का अलग केंद्र: मान्यता के अनुसार, जहां भगवान शिव की कृपा सहज और जल्दी प्राप्त होती है, वहीं माना जाता है कि शनिदेव कर्मों के अनुरूप फल देते हैं. भक्तों की भावना और साधना का उद्देश्य दोनों के प्रति भिन्न होता है.

ज्योतिषीय दृष्टि से विरोधाभास

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान शिव का प्रतिनिधित्व चंद्र करता है जबकि शनिदेव का संबंध शनि ग्रह से है. चंद्र और शनि दोनों ग्रह एक-दूसरे के विरोधी प्रभाव रखते हैं.जहां चंद्र शीतलता, भावनाओं और करुणा का प्रतीक है, वहीं शनि कठोर अनुशासन, न्याय और तपस्या का प्रतीक हैं. इसी कारण कहा गया है कि यदि दोनों की मूर्तियां एक ही स्थान पर स्थापित की जाएं, तो ऊर्जा संतुलन बिगड़ सकता है और पूजा के पूर्ण फल प्राप्त नहीं होते.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली दंगा: SC ने टाली उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई, सिब्बल का तर्क- लोकेशन पर है पूरा केस     |     राष्ट्रीय पर्व के समान ‘एकता दिवस’: पीएम मोदी ने सरदार पटेल जयंती पर बताया 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसा महत्व     |     बिहार चुनाव 2025: NDA ने खोला वादों का पिटारा, 1 करोड़ रोजगार और फ्री बिजली सहित ’10 बड़े संकल्प’ जारी     |     राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह     |     दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की ‘खूनी साज़िश’! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप     |     संजय सिंह ने BJP को घेरा: ‘छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भाजपाई!     |     बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने का आरोप     |     फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या ‘रिजर्व डे’ ही बचाएगा महामुकाबला?     |     रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर खा जाएंगे मात?     |     साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर ‘I love Mohammad’ लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिरफ्तार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें