JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभद्रता के आरोप

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई. दरअसल, चुनावी विवाद के बाद छात्र बसंत कुंज थाने तक मार्च करने जा रहे थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वेस्ट गेट पर बेरिकेड्स लगा दिए. पुलिस का कहना है कि बार-बार समझाने के बाद भी छात्रों ने बेरिकेड्स तोड़े दिए. उन्होनें नेल्सन मंडेला मार्ग को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जेएनयू छात्रसंघ पदाधिकारी सहित 28 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें अब 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

जेएनयू में चल रहे चुनावी विवाद के बीच शनिवार को छात्र और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई. इसके बाद छात्र संघ के अध्यक्ष नीतीश कुमार और अन्य छात्रों ने पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन का ऐलान किया. पैदल मार्च करते हुए 70-80 छात्र वसंत कुंज थाने की तरफ जा रहे थे. इस बीच पुलिस नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर उनकी आवाजाही रोकने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए गए थे.

पुलिस ने 28 छात्रों को हिरासत में लिया

पुलिस का कहना है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद, छात्रों ने बलपूर्वक बैरिकेड्स तोड़ दिए. उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर वह नेल्सन मंडेला मार्ग पर आ गए, जिससे यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया. इसके बाद पुलिस ने जेएनयू अध्यक्ष नितेश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुंतिया फातिमा समेत 28 छात्रों को हिरासत में लिया.

JNU अध्यक्ष सहित 6 पर FIR दर्ज

पुलिस ने अब इस मामले में अध्यक्ष नितेश कुमार सहित 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इसमें नितीश कुमार (26 ) अध्यक्ष, JNUSU, मनीषा (28 ) उपाध्यक्ष, JNUSU, मुन्तेहा फातिमा (28) महासचिव, JNUSU, छात्र मणिकांत पटेल (27), छात्र ब्रिती कर (27) और छात्र सौर्य मजूमदार (28) का नाम शामिल हैं. पुलिस ने इन छात्रों को गिरफ्तार करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया है. बाकी छात्रों को धारा 65 दिल्ली पुलिस अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर मेडिकल जांच करवाने के बाद छोड़ दिया गया है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदवार, सियासी गणित बदला     |     मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, बोले- ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है     |     कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- ‘यह आस्था और आधुनिकता का अद्भुत मेल है’।     |     JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभद्रता के आरोप     |     लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौत, $10$ लाख मुआवजे की मांग     |     निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- ‘यह मर्डर है’     |     साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’     |     दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर     |     नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप     |     विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें