दिवाली पर रद्द हुई छुट्टियां! जारी हो गए नए आदेश, पढ़ें.. पंजाब By Nayan Datt On Oct 19, 2025 चंडीगढ़: दिवाली से पहले शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। आदेशों के मुताबिक अब कोई भी कर्मचारी छुट्टी पर नहीं रहेगा और सभी को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। यह भी पढ़ें हेरिटेज स्ट्रीट इलाके में मची अफरा-तफरी, डरे लोग Oct 19, 2025 इस बार बिक्रम मजीठिया जेल में मनाएंगे दिवाली! Court ने… Oct 19, 2025 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिवाली के त्योहार के दौरान शहर के भीड़भाड़ वाले बाजारों और पटाखों की दुकानों पर निगरानी रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं, फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने बताया कि दिवाली को देखते हुए सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। पूरे शहर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात कर दी गई हैं ताकि किसी भी घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके। इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस की ओर से अलग-अलग जगहों पर रूट बदले गए हैं ताकि वाहन चालकों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। Share