पटियाला के पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू फिर कांग्रेस में शामिल पंजाब By Nayan Datt On Oct 19, 2025 पटियाला : पटियाला के मेयर संजीव शर्मा बिट्टू ने आज एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार, संजीव शर्मा पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे। यह भी पढ़ें हेरिटेज स्ट्रीट इलाके में मची अफरा-तफरी, डरे लोग Oct 19, 2025 इस बार बिक्रम मजीठिया जेल में मनाएंगे दिवाली! Court ने… Oct 19, 2025 उन्होंने पटियाला ग्रामीण सीट से कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बनाई गई पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) पार्टी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। इसके बाद उन्हें पटियाला जिले का भाजपा जिला प्रधान भी नियुक्त किया गया था। हालांकि अब उन्होंने फिर से कांग्रेस पार्टी में वापसी कर ली है। उनकी घर वापसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। Share