रोहित शर्मा का फिटनेस सीक्रेट! कैसे घटाया 10 किलो वजन? जानें 252 घंटों तक चली उनकी ‘चैलेंजिंग’ वेट लॉस जर्नी

पर्थ वनडे में रोहित शर्मा के बल्ले से वैसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला, जैसे कि वजन घटाने के बाद उनसे उम्मीद थी. रोहित शर्मा 10 किलो वजन घटाकर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे थे. वो पहले से ज्यादा फिट दिख रहे थे. और, ये सब उनके 252 घंटे की कड़ी मेहनत का नतीजा था. अब सवाल है कि रोहित ने वजन तो घटाया, मगर कैसे? उसके लिए 252 घंटों तक उन्होंने क्या किया? इन सवालों के जवाब उन्होंने ही दे दिए हैं, जिनका रोहित शर्मा को ट्रेन करने में अहम योगदान रहा है. और, जो उनके अच्छे दोस्त भी हैं.

रोहित ने कैसे घटाया 10 किलो वजन?

रोहित शर्मा के वजन कम करने को लेकर बातें तो खूब हो रही थीं. वो उनके शरीर को देखकर पता भी चल रहा था कि उन्होंने वजन घटाया है. मगर कितना? अब उस कितने वजन का जवाब अभिषेक नायर ने दिया है. रोहित शर्मा के दोस्त अभिषेक नायर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के ब्रॉडकास्ट चैनल स्टार स्पोर्ट्स पर बताया कि रोहित ने 10 किलो वजन कम किया है.

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले ना सिर्फ फिटनेस की बल्कि बल्लेबाजी की भी ट्रेनिंग अभिषेक नायर के साथ की थी. उन्होंने अच्छा-खासा वक्त अभिषेक नायर के साथ बिताया था. ऐसे में रोहित पर उनका इनपुट मायने हो जाता है.

252 घंटों में किया ये सब, तब जाकर घटा वजन

अभिषेक नायर ने बताया कि रोहित ने 3 महीने में 10 किलो वजन घटाया है. उन्होंने ये भी बताया कि रोहित ने कैसे अपने वेट लॉस मिशन को अंजाम दिया है. अभिषेक नायर के मुताबिक, रोहित ने जो 12 हफ्ते ट्रेनिंग की, उसमें से 8 हफ्चे हार्ड कोर ट्रेनिंग के रहे. जबकि बाकी के 4 हफ्तों में उन्होंने अपनी स्किल्स और दूसरी चीजों पर फोकस किया. पहले 8 हफ्तों में से शुरू के 5 हफ्ते बॉडी बिल्डिंग माइंडसेट वाले रहे. मतलब उसमें उन्होंने अपने शरीर पर काम किया.

अभिषेक ने आगे बताया कि रोहित शर्मा ने 3 महीने तक हर रोज 3 घंटे पसीना बहाया. उन्होंने जी-तोड़ मेहनत की. अब हर रोज 3 घंटे मतलब हफ्ते में उन्होंने 21 घंटे फिटनेस पर काम किया. इसी तरह 12 हफ्ते में अगर देखेंगे तो उन्होंने 252 घंटे तक पूरी लगन से वो सब किया, जो वजन कम करने फिट बॉडी पाने के लिए जरूरी था.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदवार, सियासी गणित बदला     |     मोहन भागवत का बड़ा बयान: ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, बोले- ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है     |     कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- ‘यह आस्था और आधुनिकता का अद्भुत मेल है’।     |     JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभद्रता के आरोप     |     लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौत, $10$ लाख मुआवजे की मांग     |     निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- ‘यह मर्डर है’     |     साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’     |     दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर     |     नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप     |     विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें