घर में पाइप का काम करने आया युवक कर गया कांड, चौंका देने वाला है मामला

गुरदासपुर  : गैस पाइप लाइन डालने का बहाना बनाकर एक बुजुर्ग जोड़े के घर में घुसकर उन्हें बेहोश करने और लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी करने के आरोप में थाना सिटी गुरदासपुर पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में हरबंस सिंह पुत्र स्वर्गीय अमर सिंह निवासी मकान नंबर 329, स्कीम नंबर 7, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कॉलोनी, तिबड़ी रोड, गुरदासपुर ने बताया कि 13.10.2025 को सुबह 11:30 बजे एक क्लीन शेव (मोना) नौजवान काले रंग की स्कूटी, जिसका नंबर पीबी06-एसी-6425 है, पर आया और गैस पाइप लाइन डालने का एस्टीमेट लगाने की बात कहकर उनके घर के अंदर दाखिल हो गया।

घर के अंदर आते ही उस नौजवान ने शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी को कोई स्प्रे वगैरह सुंघा दिया, जिसके कारण वे बेहोश हो गए। इसके बाद चोर ने घर में रखी लोहे की अलमारी में से एक जोड़ी सोने की बालियां (वजन करीब 6 ग्राम), एक जेंट्स अंगूठी (वजन करीब 6.5 ग्राम), एक सोने का कड़ा (वजन करीब 2 तोले), भारतीय करेंसी में 70,000/- रुपये नकद और 500/- ऑस्ट्रेलियाई डॉलर चोरी कर लिए और मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और स्कूटी नंबर के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     हेरिटेज स्ट्रीट इलाके में मची अफरा-तफरी, डरे लोग     |     इस बार बिक्रम मजीठिया जेल में मनाएंगे दिवाली! Court ने सुनाया ये सख्त फैसला     |     दिवाली से पहले Action में मान सरकार, अधिकारियों को जारी किए सख्त आदेश     |     दिवाली पर रद्द हुई छुट्टियां! जारी हो गए नए आदेश, पढ़ें..     |     पटियाला के पूर्व मेयर संजीव शर्मा बिट्टू फिर कांग्रेस में शामिल     |     पंजाब का ये जिला कर दिया सील! बढ़ाई सुरक्षा, हर तरफ पुलिस तैनात     |     BSF जवानों ने बरामद किया ड्रोन , अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज     |     लुधियाना में कारोबारी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके से मिली पर्ची ने उड़ाए सबके होश     |     दिवाली से पहले पावरकॉम का बड़ा Action , पढ़ें पूरी खबर     |     DIG भुल्लर की बढ़ी मुश्किलें! एक दर्जन बैंक खाते फ्रीज, पढ़ें अब तक का Update     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें