बीजापुर के भोपालपटनम में आईईडी ब्लास्ट, एसटीएफ के जवान घायल

बीजापुर: बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित भोपालपटनम क्षेत्र में माओवादियों के लगाए गए प्रेशर IED में ब्लास्ट होने से जवान घायल हो गया. घटना की आधिकारिक पुष्टि बीजापुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्णा ने की है.

IED पर जवान का पड़ा पैर: जानकारी मिली है कि इस आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान घायल है लेकिन एएसपी ने एक जवान के घायल होने की पुष्टि की है. ASP से मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम सुबह एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुई थी. टीम जब जंगल के अंदरूनी हिस्से से गुजर रही थी, तभी माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED पर एक जवान का पैर पड़ गया और जोरदार विस्फोट हुआ. धमाके में एक जवान घायल हो गया. घायल जवान को तुरंत मौके से सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया. ASP चंद्रकांत ने बताया कि घायल जवान की हालत फिलहाल सामान्य है और वह खतरे से बाहर है.

ब्लास्ट वाले एरिया में सर्च ऑपरेशन तेज: घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों को क्षेत्र में रवाना किया गया है. सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ताकि घटना के लिए जिम्मेदार माओवादियों तक पहुंचा जा सके. अधिकारी ने कहा कि ऐसी घटनाओं से जवानों का मनोबल कमजोर नहीं होगा, बल्कि नक्सल विरोधी अभियान और मजबूती से जारी रहेगा.

भोपालपटनम का यह इलाका लंबे समय से माओवाद प्रभावित रहा है. पुलिस और सुरक्षा बल लगातार इस क्षेत्र में गश्त और डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं ताकि माओवादियों के नेटवर्क को खत्म किया जा सके. फिलहाल पुलिस ने आसपास के इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है और मामले की जांच जारी है.

बस्तर में साल 2025 में IED ब्लास्ट की घटनाएं

10 अक्टूबर: बीजापुर में IED ब्लास्ट में आदिवासी बच्चा घायल

9 अक्टूबर: नारायणपुर में 5 किलो का आईईडी मिला, बीडीएस ने किया नष्ट

4 अक्टूबर: बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED विस्फोट, महिला नक्सली घायल

29 सितंबर: अबूझमाड़ में भारी मात्रा में आईईडी बरामद, 5 विस्फोटक नष्ट

29 सितंबर: बीजापुर में 10 किलो का IED बरामद

30 अगस्त: बीजापुर के गोरना और मनकेली के बीच 10 किलो का IED मिला

18 अगस्त: बीजापुर IED ब्लास्ट में जवान शहीद

14 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में जवान जख्मी

5 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण घायल

20 जुलाई: भोपालपट्टनम में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में नाबालिग घायल

14 जुलाई: बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED पर पड़ा पैर, चार घायल

2 जुलाई: बीजापुर में पुटु बीनने के लिए गया ग्रामीण आईईडी की चपेट में आया

9 जून: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में ASP शहीद

30 मई : बीजापुर के मद्देड़ नेशनल पार्क में आईईडी ब्लास्ट, 3 ग्रामीण घायल.

6 मई : बीजापुर IED ब्लास्ट में CRPF अधिकारी घायल.

26 अप्रैल: बीजापुर में डीआरजी का जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आया.

21 अप्रैल: बीजापुर IED ब्लास्ट, सीएएफ जवान शहीद

9 अप्रैल: बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल.

7 अप्रैल : अबूझमाड़ के जंगल में IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल

4 अप्रैल नारायणपुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, 1 की मौत, एक घायल

30 मार्च : बीजापुर नक्सल एनकाउंटर के दूसरे दिन IED ब्लास्ट, महिला की मौत

28 मार्च : नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, बस्तर फाइटर्स का जवान घायल. बीजापुर के चेरपाल पालनार में 45 किलो का IED बरामद

23 मार्च : बीजापुर में एसटीएफ की गाड़ी IED ब्लास्ट की चपेट में 2 जवान घायल

20 मार्च : बीजापुर में गंगलूर के कुरचोली और भीमाराम 3 आईईडी बरामद. अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, 2 जवान घायल

7 मार्च : नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, मजदूर की मौत, एक घायल

21 फरवरी: अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी जवान घायल

15 फरवरी : बीजापुर में IED ब्लास्ट, जवान घायल

18 जनवरी : नारायणपुर आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के 2 जवान घायल

16 जनवरी: बीजापुर में आईईडी विस्फोट, दो कोबरा कमांडो घायल

12 जनवरी: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में 10 साल की बच्ची घायल, बीजापुर में दो पुलिसकर्मी घायल

10 जनवरी : ओरछा में प्रेशर आईईडी विस्फोट की 2 घटनाएं, ग्रामीण की मौत, 3 घायल

06 जनवरी : बीजापुर मे आईईडी ब्लास्ट कर गाड़ी उड़ाई, 8 जवान शहीद

3 जनवरी : बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 3 जवान घायल

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला: राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख, विपक्ष ने सरकार को घेरा     |     IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन: हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा, OP सिंह बने नए कार्यवाहक डीजीपी, पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप     |     सिवनी लूट कांड: पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज! CM मोहन यादव ने लापरवाही पर लिया कड़ा एक्शन, तुरंत निलंबन के आदेश     |     इंडिया गठबंधन में ‘शायरी युद्ध’! सीट बंटवारे की जंग के बीच RJD के मनोज झा और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने, दोहे-शायरी से बढ़ी तकरार     |     ठंड की ‘अर्ली एंट्री’: बर्फबारी के बाद दिल्ली-NCR, UP और बिहार में कड़ाके की सर्दी, अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?     |     NDA में फूट की आहट! नीतीश कुमार सीट शेयरिंग से नाराज, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर भी बढ़ी टेंशन, क्या गठबंधन में सब ठीक नहीं?     |     प्रशांत किशोर की दोहरी रणनीति: हिंदू चेहरा पेश करके भी क्यों मुस्लिम वोटों पर निशाना साधने की बात? भागलपुर चुनाव में नया विवाद     |     बिहार चुनाव में बड़ा ऐलान: तेज प्रताप यादव महुआ सीट से लड़ेंगे चुनाव, JJD ने जारी की अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सियासी पारा हाई     |     BJP ने खरगे परिवार को घेरा: बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा, बयानबाजी पर गरमाई राजनीति     |     जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस आउट! उमर अब्दुल्ला का दावा- BJP के लिए एक सीट जीतना भी मुश्किल, समझें पूरा सियासी समीकरण     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें