कूटनीति पर ओवैसी का बड़ा दावा: “तालिबान से रिश्ते मजबू्त करो, देखो अब पाकिस्तान उन पर बमबारी कर रहा है”, बताया भारत का भू-राजनीतिक हित

भारत और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर संबंध पटरी पर लौट रहे हैं. तालिबान सरकार के आने के बाद पहली बार विदेश मंत्री आमिर खान मुतक्की भारत पर आए हैं. इस दौरे को लेकर अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है. इसमें उन्होंने भारत-अफगानिस्तान के दोबारा संबंध स्थापित करने पर जोर दिया है. ओवैसी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध सिर्फ बातचीत तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि काबुल से पूर्ण राजनयिक संबंध बनाने चाहिए.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं दोनों देशों के इस कदम का स्वागत करता हूं. मैंने 2016 में संसद में खड़े होकर कहा था कि तालिबान आएंगे. उनसे बात कीजिए. कई मीडियाकर्मियों और बीजेपी सदस्यों ने उस समय तालिबान के बारे में बात करने के लिए मुझे गालियां दीं.

उन्होंने कहा कि चाबहार बंदरगाह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. हम वहां से अफगानिस्तान जाएंगे. अब, हम उस क्षेत्र का प्रभाव चीन और पाकिस्तान पर कैसे छोड़ेंगे? उनके विदेश मंत्री भारत में हैं और पाकिस्तानी वायु सेना ने उस जगह पर बमबारी की है. क्या आप देख रहे हैं कि यह कैसे चल रहा है?

रणनीतिक साझेदारी से क्षेत्र की स्थिति होगी मजबूत- ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि हमें पूर्ण राजनयिक संबंध स्थापित करने चाहिए. देश की सुरक्षा और भू-राजनीतिक हितों के लिए हमारी उपस्थिति वहां महत्वपूर्ण है. हमारे पूर्ण राजनयिक संबंध होने चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर भारत अफगानिस्तान से आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाता है तो यह पूरे क्षेत्र में उसकी स्थिति को मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, जो कभी तालिबान का समर्थक था, अब उन्हीं पर बमबारी कर रहा है. यह दिखाता है कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति में स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होते हैं.

कैसे हैं दोनों देशों के बीच मौजूदा संबंध

भारत ने अभी तक तालिबान को उसकी सरकार के लिए मान्यता नहीं दी है. 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत ने अपने दूतावास को बंद कर दिया था. भारत और अफगानिस्तान के बीच तालिबान सरकार के आने के बाद से ही संबंध पूरी तरह खत्म हो चुके थे. हालांकि अब इन रिश्तों में एक बार फिर सुधार हो रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान! दिल्ली समेत कई बड़े शहरों से बिहार बॉर्डर तक चलेंगी सरकारी स्पेशल बसें, यात्रियों की टेंशन खत्म     |     डिफेंडर-फॉर्च्यूनर से नहीं मिलेगा ‘हिंदू राष्ट्र’: धीरेंद्र शास्त्री ने सामने रखा हिंदू राष्ट्र प्राप्ति का ‘रोडमैप’, कहा- ‘अब ऐसे करना होगा काम     |     रिटायर्ड आबकारी अधिकारी के घर मिला खजाना: MP में EOW का छापा, लग्जरी कारें, 5 हजार यूरो और फिल्मों में इन्वेस्टमेंट का खुलासा     |     चित्रकूट में आस्था का महाकुंभ: दीपावली के पांच दिवसीय महापर्व में जुटेंगे 40 लाख श्रद्धालु, प्रशासन ने की आगमन की पूरी तैयारी     |     जीत का आशीर्वाद लेने उज्जैन पहुंची महिला टीम इंडिया: खिलाड़ियों ने किए बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन, प्रार्थना का वीडियो वायरल     |     कंधों पर लाश, नदी में कमर तक पानी: श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए हर दिन जान जोखिम में डालते हैं बेबस लोग, हैरान कर देगी अंतिम संस्कार की ये कहानी     |     क्राइम के बाद गजब का टर्न! बॉयफ्रेंड ने किया पति का कत्ल, भागते ही प्रेमिका ने पुलिस को दे दी खबर     |     अजीबोगरीब तर्क! भोपाल में हाइवे धंसने पर MPRDC का बयान- ‘किसानों के मिट्टी खोदने से ढह गई सड़क’, लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश?     |     ग्वालियर में शांति कायम: पुलिस फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, बड़ा आंदोलन स्थगित होने से टला तनाव, शहर ने ली राहत की सांस     |     ग्वालियर में शर्मनाक घटना: मुस्लिम CSP हिना खान को लगाने पड़े ‘जय जय श्रीराम’ के नारे, क्यों और किसने किया मजबूर? वीडियो वायरल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें