मासूमों पर काल बनकर गुज़रा वाहन: सड़क किनारे चल रही छात्राओं को अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, कई घायल, दो गंभीर मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Oct 11, 2025 मध्यप्रदेश के धार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आदिवासी छात्रावास की छात्राओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें सात छात्राएं घायल हुई हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को इलाज के लिए कुक्षी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दरअसल, सभी छात्राएं पैदल छात्रावास की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। दो छात्राएं गंभीर रूप से घायल सूचना मिलते ही छात्रावास और स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंच गया। घायल छात्राओं को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। दो छात्राओं के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बाकी अन्य सात छात्राओं को सामान्य चोटें आई हैं। Share