Diwali से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा! हर पंजाबी को मिलेगा फायदा पंजाब By Nayan Datt On Oct 10, 2025 चंडीगढ़ : दिवाली से पहले, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को एक और तोहफा दिया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज घोषणा की कि पंजाब में अब सभी सेवाएं कनेक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन होंगी। पहले इसके तहत 236 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध थीं, अब यह संख्या बढ़कर 848 हो जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के कागजी और दफ्तरी काम का झंझट खत्म हो जाएगा। सभी सेवाएं एक ही पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। यह भी पढ़ें भगवंत मान ने बेंगलुरु में खींचा ध्यान: उद्योगपतियों से बोले-… Oct 16, 2025 परिवार सहित इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर एजेंट ने लगाया… Oct 13, 2025 अमन अरोड़ा ने कहा कि राइट टू सर्विस एक्ट के तहत सभी सेवाएं अब कनेक्ट पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। इसके तहत लोग घर बैठे, सेवा केंद्रों पर, व्हाट्सएप, वेबसाइट और ऐप के माध्यम से इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा, एक बार काम हो जाने पर लोगों के कागजात सुरक्षित रहेंगे और अगली बार जब वे कोई अन्य काम करवाने जाएंगे, तो उन्हें उन कागजात को दोबारा दिखाने की जरूरत नहीं होगी और उनका काम पेपरलेस हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक निजी कंपनी के साथ 5 साल के लिए करार किया है, जिसके तहत ये सभी सुधार लागू किए जा रहे हैं। Share