सगाई के मंडप में ड्रामा: हर बात मानने के बावजूद दूल्हे ने निकाल दी ये ‘कमी’, बोला- ‘नहीं करूंगा शादी!’

स्टेज सजा हुआ था. होने वाली दुल्हन अपने दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. दूल्हा सगाई के लिए आया भी. मगर ऐन वक्त पर उसने निकाह तोड़ दिया. दूल्हे के मुंह से ये बातें सुनकर दुल्हन का परिवार सन्न रह गया. उन्होंने निकाह तोड़ने का कारण पूछा तो दूल्हा बोला- मेरे घर वालों को खाने में फिश फ्राई और मटन बिरयानी क्यों नहीं खिलाई? मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ का है.

गोंदी सलाई गांव में रहने वाली इकरा परवीन की 7 अक्टूबर को शादी थी. इसके पहले सगाई होनी थी. अठसैनी गांव से दूल्हा अपने परिवार और दोस्तों संग सगाई के लिए पहुंचा. लड़के पक्ष ने दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की डिमांड की थी. लड़की पक्ष उनकी इस बात को मान गया, लेकिन सगाई समारोह में खाने को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद लड़के पक्ष ने शादी के इंकार कर दिया.

लड़की पक्ष वालों ने पुलिस बुलाई

लड़की पक्ष ने बारातियों पर मटन बिरयानी और मछली फ्राई को लेकर विवाद करने का आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ी. इसके बाद लड़के पक्ष ने खाने में मछली फ्राई तथा मटन बिरयानी नहीं मिलने पर सगाई रोक दी और हंगामा शुरू कर दिया. फिर बोला- दुल्हन को साथ नहीं ले जाऊंगा. इसे अपने पास ही रखो.

थाना प्रभारी के समझाने पर भी नहीं थमा विवाद

सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता शादी स्थल पर पहुंचे. उन्होंने लड़के और लड़की दोनों पक्ष को समझाने की कोशिश की. लेकिन विवाद हल नहीं हो पाया. थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव अटसैनी से लगभग 40 व्यक्ति सगाई के लिए गोंदी सलाई आए थे. खाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. दोनों पक्षों की बात सुनकर आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया जाएगा.

हर बात मानी फिर भी किया विवाद: दुल्हन पक्ष

लड़की पक्ष का भी कहना है कि उन्होंने लड़के पक्ष की एक-एक बात मानी. मगर अब लड़के पक्ष ने खाने को लेकर बिफिजुल विवाद खड़ा कर शादी कैंसिल कर दी. इससे हमारे लिए बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है. हमने न्याय पाने के लिए पुलिस से इसकी शिकायत कर दी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बदला ईमेल एड्रेस, पोस्ट शेयर कर लिखा- ‘I switched to Zoho mail’     |     22 राज्यों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी: मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट, इस राज्य में बर्फबारी, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?     |     3 बजे पति पर जानलेवा हमला: पत्नी ने खौलता तेल फेंककर किया जख्मी, फिर मिर्च डालकर तड़पाया     |     PM मोदी का मंत्र: ‘राष्ट्रनीति ही हमारी राजनीति का मूल आधार है’, मुंबई में विकास परियोजनाओं पर बोले     |     मंत्री का चौंकाने वाला बयान: ‘कफ सिरप से नहीं, एडल्ट डोज देने से हुई बच्चों की मौत’ – राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री का खुलासा     |     सुरक्षा में सेंधमारी: CM योगी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात दीवान ने छलकाया जाम, झांसी में ऑन ड्यूटी पी शराब     |     दिल दहला देने वाला मंजर: बर्थडे के दिन बेटी की मौत, पिता ने चिता पर काटा केक, देखकर रो पड़े लोग     |     ढाबे पर नशे का तांडव: MP में लड़कियों की रंगबाजी, हंगामा कर पुलिस से भी की बदसलूकी     |     पर्चा विवाद पर बोले बाबा बागेश्वर: ‘हनुमान जी ने अमीरों का पर्चा बनाने का अधिकार नहीं दिया’, भक्तों को दिया संदेश     |     युवाओं को मौका: उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें