छत्तीसगढ़: कांकेर में पति से नाराज पत्नी ने लगाई फांसी, सदमे में पति ने कर ली खुदकुशी

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शहर से सटे ग्राम मनकेसरी में पति से नाराज पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी की मौत के सदमे में कुछ घंटे बाद ही पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक साथ दो मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

कोंडागांव जिले से आकर किराए के मकान में रह रहे थे

कोंडागांव जिले के ग्राम लंजोड़ा निवासी सत्या मेश्राम (25) ने तीन वर्ष पूर्व पड़ाेस के गांव भंडारशिवनी निवासी सीमा (23) वर्ष के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों कांकेर आ गए थे। ग्राम मनकेसरी में सत्या की बड़ी बहन का विवाह हुआ था। जिसके चलते दोनों ग्राम मनकेसरी में ही किराये का मकान लेकर रहते थे ओर रोजी मजदूरी कर जीवन-यापन कर रहे थे। मंगलवार को पति-पत्नी ग्राम लंजोड़ा जाने की तैयारी कर रहे थे। दोपहर तीन बजे गांव जाने के लिए तैयारी पूरी होने के बाद सीमा अपने पति सत्या को बुलाने के लिए गई। पति घर के पास ही अपने कुछ मित्रों के साथ ताश खेल रहा था। सीमा के बुलाने पर भी पति सत्या नहीं आया।

दोस्तों के साथ पति खेल रहा था ताश, पत्नी के बुलाने पर नहीं आया

पति से नहीं आने और ताश खेलने के लिए बैठ जाने से नाराज पत्नी घर आकर कमरा बंद कर लिया। आंगन में उसके भांजे-भांजी खेल रहे थे। जिन्होंने दरवाजा खटखटाया लेकिन सीमा ने दरवाजा नहीं खोला। मामी के द्वारा दरवाजा बंद कर लेने और दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी बच्चों ने तत्काल जाकर अपने मामा को दी। जिस पर सत्या दौड़ता हुआ घर पहुंचा और दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर दाखिल हुआ। तब तक सीमा ने फांसी लगा ली थी, जिसे उसने तत्काल नीचे उतारा। जिसके बाद 108 वाहन अस्पताल ले जाते समय सीमा की मौत हो गई।

सदमें में पति सत्या ने भी लगा ली फांसी

पत्नी के मौत के सदमे में सत्या ने देर रात अपने घर के पास ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह उसकी बड़ी बहन ने शव को फंदे पर झुलते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि पत्नी के आत्महत्या करने के बाद पति ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या की है। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया गया है और मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष, पिता ज्योतिरादित्य से मिला आशीर्वाद     |     भोपाल : साइंस हाउस मेडिकल और कारोबारी राजेश गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा     |     उपभोक्ताओं को कम पेट्रोल देने पर राजधानी पेट्रोल पंप के संचालक पर खाद्य विभाग ने दर्ज किया प्रकरण     |     भोपाल रेलवे स्टेशन पर बारिश ने खोली इंजीनियरिंग की पोल, भीगते रहे यात्री     |     ED ने भोपाल व इंदौर में साइंस हाउस के ठिकानों पर मारा छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला     |     MPCA में सिंधिया परिवार की धमक, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन निर्विरोध निर्वाचित     |     उमरिया रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर दी जान, आपस में लिपटी हुई थी दोनों की लाशें     |     फाइनेंस बैंक में घुसे फिर 14 किलो सोने के गहने उड़ाए… पुलिस ने दास गैंग के सरगना को पकड़ा     |     ASI ने की युवती और हिस्ट्रीशीटर के साथ पार्टी, वीडियो वायरल हुई तो गिरी गाज     |     शाहरुख खान की बेटी सुहाना की बढ़ेंगी मुश्किलें? करोड़ों की इस डील को लेकर हो रही जांच     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें