अभिषेक शर्मा ने प्रैक्टिस में छुड़ाए सबके छक्के, एशिया कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 तैयार!

एशिया कप के मुकाबलों में मैजिक कैसा होगा, अभिषेक शर्मा ने उसका ट्रेलर प्रैक्टिस में दिखा दिया है. उन्होंने सबके छक्के छुड़ा दिए हैं. भारत के किसी भी बल्लेबाज के मुकाबले नेट्स पर उन्होंने ना तो सबसे लंबे बल्कि सबसे ज्यादा छक्के भी जड़े. सामने चाहे गेंदबाज कोई भी हो, छक्के लगाने की उनकी कंसिस्टेंसी में कमी नहीं दिखी. जितने आराम से अभिषेक शर्मा गेंदों को बाउंड्री पार करा रहे थे, वो भारतीय फैंस की आंखों को सुकून देने वाला और दिल को ये दिलासा कि एशिया कप के खिताब पर कोई खतरा नहीं है. टीम इंडिया की प्रैक्टिस के अभिषेक शर्मा तो चार्म रहे ही. उसके अलावा एशिया कप की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी बड़े संकेत मिलते दिखे.

पहली बार ऐसा टूर्नामेंट खेलेंगे अभिषेक

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का T20 एशिया कप पहला मल्टीनेशन टूर्नामेंट होगा. मगर इस बात का उनपर कोई दबाव नहीं दिखा. वो नेट्स पर अपने चिर-परिचित अंदाज में छक्के लगाते दिखे. अभिषेक के इस तूफानी अंदाज से ये बात और साफ हो गई कि भारत की ओपनिंग का जिम्मा सुरक्षित हाथों में है.

ओपनिंग से मिडिल ऑर्डर का नेट्स पर दिखा रंग

एशिया कप में ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के जोड़ीदार शुभमन गिल हो सकते हैं. क्योंकि, वो भी नेट्स पर अपनी बल्लेबाजी के दौरान गेंदों को हवा में लहराते हुए मारने की प्रैक्टिस करते दिखे. रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक और गिल की प्रैक्टिस के बाद तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने बारी-बारी प्रैक्टिस की. इन सबका जोर भी पावर हिटिंग पर रहा. बल्लेबाजी के बाद रिंकू सिंह ने फील्डिंग कोच टी. दिलीप के साथ ड्रिल भी किया.

जितेश शर्मा होंगे पहले विकेटकीपर, सैमसन को करना पड़ेगा इंतजार!

प्रैक्टिस सेशन के दौरान जितेश शर्मा को टीम के पहले विकेटकीपर के तौर पर तैयार होते दिखे. इस बीच संजू सैमसन बैटिंग कोच सितांशु कोटक के साथ नॉकिंग करते दिखे. उसके बाद उन्होंने मुख्य नेट्स का रुख जरूर किया. पर वो ओपनिंग या विकेटकीपिंग में टीम इंडिया की फर्स्ट चॉइश होंगे. उसे लेकर कुछ भी क्लियर होता नहीं दिखा.

ये हो सकते हैं ऑलराउंडर और गेंदबाज

ऑलराउंडर्स हार्दिक पंड्या ने भी नेट्स पर जमकर पसीना बहाया. उन्होंने पहले गेंदबाजी की. फिर अपनी बल्लेबाजी पर फोकस किया. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने लंबे स्पेल नेट्स पर डाले. अर्शदीप सिंह ने शॉर्ट पिच गेंदों का अच्छा मिक्स किया. स्पिनर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने भी लंबे स्पेल डाले.

एशिया कप में टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

अब प्रैक्टिस सेशन से जो संकेत मिले हैं, अगर सबकुछ वैसा ही रहने वाला है तो समझ लीजिए कि एशिया कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन तैयार है. और, वो कुछ इस प्रकार होगी.

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिहार में NDA की रिकॉर्ड जीत, महिलाओं की भारी भागीदारी बनी गेमचेंजर     |     हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: तैयारी की डेडलाइन तय, केंद्र से 2000 करोड़ के बजट की डिमांड, जानिये और क्या है खास     |     विकास का मार्ग चुनने के लिए बिहार की जनता को बधाई: रेखा गुप्ता     |     पाकिस्तान से लापता हुई हिंदुस्तानी महिला! जांच में खुला सरबजीत कौर के गायब होने का ‘चौंकाने वाला राज’, क्या है लव जिहाद या कोई साजिश?     |     जेल में बंद अनंत सिंह ने रचा इतिहास! सबसे पहले नामांकन, सबसे पहले जीत, मोकामा में जश्न का माहौल, बिहार में बड़ा उलटफेर     |     बिहार ने हमेशा दिया PM मोदी का साथ! तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनावों के आंकड़े दिखाते हैं जनता का विश्वास     |     इसे कहते हैं ‘जुबान पर सरस्वती’! बिहार में ‘NDA $200$ पार’ वाला यशवंत सिंह का पोस्ट सच निकला, भविष्यवाणी पर सब हैरान     |     RJD की हार पर तेज प्रताप का तल्ख बयान! कहा- ‘ये मोदी-शाह की जीत है, तेजस्वी फेल हुए’, परिवार में कलह शुरू?     |     जम्मू-कश्मीर में नो चेंज! उपचुनाव में बीजेपी और PDP ने अपनी सीटें बरकरार रखीं, दोनों का अपने-अपने गढ़ पर कब्जा     |     ‘पानी की बोतल में पेशाब डाल दिया…’! बागपत के प्राइमरी स्कूल में मुस्लिम छात्रों पर लगा गंभीर आरोप, स्कूल में मचा भारी बवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें