बाढ़ संकट के बीच स्कूलों को निर्देश, जानें क्या है ये नए Orders पंजाब By Nayan Datt On Sep 4, 2025 लुधियाना: पंजाब में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए पंजाब स्टेट मिड-डे मील सोसाइटी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (स/ए) को निर्देश दिए हैं कि कई स्कूल प्रमुखों द्वारा यह चिंता व्यक्त की गई है कि बाढ़ के कारण स्कूलों में पानी भरने से मिड-डे मील योजना के तहत रखा अनाज खराब होने की आशंका है। सोसाइटी ने निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों में अनाज के खराब होने का खतरा है, वहां तुरंत अनाज को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि शिफ्टिंग के दौरान अनाज का पूरा रिकॉर्ड मिड-डे मील रजिस्टर में सही तरीके से दर्ज किया जाए। यह भी पढ़ें फिर मुसीबतों में घिरे MLA Raman Arora, प्रोडक्शन वारंट पर… Sep 4, 2025 बाढ़ पीड़ितों की मदद करते AAP नेता की मौत Sep 4, 2025 सोसाइटी ने इसे अत्यंत आवश्यक कदम बताते हुए अधिकारियों को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं ताकि बच्चों के भोजन में किसी प्रकार की बाधा न आए और अनाज का नुकसान भी रोका जा सके। Share