मध्य प्रदेश में अवैध उत्खनन व परिवहन के 11 हजार मामले दर्ज, केवल जुर्माने की हुई कार्रवाई मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Sep 4, 2025 भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले एक साल में अवैध उत्खनन व परिवहन के 10,956 मामले दर्ज किए गए। इन पर केवल जुर्माने की ही कार्रवाई की गई, जबकि अवैध उत्खनन के गंभीर मामलों में सजा का भी प्रविधान है। कई बार उत्खननकर्ता खनिज अधिकारियों या उत्खनन रोकने आए अमले पर जानलेवा हमला करते हैं। विगत वर्ष में भिंड में उत्खनन रोकने गए प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी की मौत तक हो चुकी है। यह भी पढ़ें भारतीय सेना में भर्ती हो गया बांग्लादेशी घुसपैठिया, इंदौर… Sep 4, 2025 MP में शिवपुरी नगर पालिका के सभी 18 पार्षदों के इस्तीफे… Sep 4, 2025 मध्य प्रदेश में अवैध उत्खनन के 1565, अवैध परिवहन के 8540 और अवैध भंडारण के 851 मामले दर्ज किए गए। इनसे 83 करोड़ 74 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अप्रैल 2024 से अब तक दर्ज मामलों में यह स्थिति है। Share