मुरैना जिले के तोर गांव में खटिया पर मिली लाश, हत्या या खुदकुशी पुलिस जांच में जुटी मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Sep 4, 2025 मुरैना। मुरैना जिले के अंबाह तहसील के तोर गांव में एक व्यक्ति की लाश सुबह खटिया पर मिली। उसके सिर में से बंदूक की गोली आर-पार हो गई है। उसका नाम विवेक पुत्र रामदत्त शर्मा उम्र 47 वर्ष बताया जा रहा है। परिजन विवेक की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वहीं पुलिस को खुदकुशी करने का भी संदेह है। यह भी पढ़ें भारतीय सेना में भर्ती हो गया बांग्लादेशी घुसपैठिया, इंदौर… Sep 4, 2025 MP में शिवपुरी नगर पालिका के सभी 18 पार्षदों के इस्तीफे… Sep 4, 2025 पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से यह पूछताछ करने में जुटी है कि जब गोली चली थी तब किसी को उसकी आवाज आई थी या नहीं। विवेक का शव खटिया पर उल्टा पड़ा मिला है। उसके गोली उसके सिर से आर-पार हुई है। इसके साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विवेक या उसके परिवार का किसी से विवाद तो नहीं था। Share