‘बेटा मुझे कोई मिल नहीं रहा’… वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में दिल्ली का एक परिवार खत्म, दादी ने रोते हुए सुनाई हादसे की कहानी

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी में हुए लैंडस्लाइड के कारण दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों सहित उनके दो रिश्तेदारों की मौत हो गई. वहीं, इस हादसे दो बच्चे घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 16 लोगों का जत्था एक साथ बुराड़ी से माता वैष्णो देवी यात्रा के लिए निकला था, जिसमें से करीब 6 लोगों की यह आखिरी यात्रा बन गई.

बुराड़ी के केशव नगर कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार और उनके रिश्तेदार सहित 16 लोगों का एक ग्रुप 23 अगस्त को जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी यात्रा के निकला था. इन लोगों ने 29 अगस्त को वापस लौटने की योजना बनाई थी. हालांकि, इससे पहले 26 अगस्त को हुए वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड के कारण एक बड़ा हादसा हो गया. हादसे की चपेट में आने से बुराड़ी के रहने वाले अजय, उनके भाई राजा (40) राजा की पत्नी पिंकी और उनकी बेटी दीपांशी (12) की मौत हो गई.

एक ही परिवार के 4 लोगों सहित 6 की मौत

वहीं, गाजियाबाद के रहने वाले उनके रिश्तेदार की बेटी तान्या (17) और बेटे पुकार (23) की भी लैंडस्लाइड में दबने से दर्दनाक मौत हो गई. इस पूरी यात्रा की प्लानिंग राजा ने की थी. वह अपने बेटे का मुंडन कराने के लिए मां, भाई, पत्नी, बेटी और रिश्तेदारों वैष्णो देवी यात्रा के लिए निकले थे. यात्रा में 16 लोग शामिल थे, जिसमें राजा, उनकी पत्नी पिंकी, उनकी बेटियां दीपांशी (9) और आरोही (6), बेटा अयांश, राजा के बड़े भाई अजय (49), उनकी मां राम कुमारी के अलावा पिंकी की बहनें सुमन, पूनम और पिंकी के परिवार के सात सदस्य थे.

पहली यात्रा पर निकले थे

सभी लोग बहुत ही हंसी-खुशी माता रानी का जयकारा लगाते जा रहे थे. इसी बीच यह हादसा हो गया. राजा की मां को छोड़कर बाकी सभी लोग पहली बार वैष्णो देवी यात्रा के लिए निकले थे. राजा की मां राम कुमारी ने बताया कि वह अपनी पोती आरोही के साथ पालकी पर बैठकर अर्धकुंवारी गुफा मंदिर की तरफ जा रही थीं. इसी बीच परिवार और रिश्तेदार उनके पीछे-पीछे पैदल आ रहे थे, तभी एक दम से लैंडस्लाइड होने लगा, जिसमें सभी लोग फंस गए.

‘बेटा मुझे कोई नहीं मिल रहा…’

इस दौरान चारों तरफ भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई थी. सभी लोग अपने-अपने परिजनों की तलाश कर रहे थे. इस बीच बुजुर्ग महिला राम कुमारी ने अपने पोते और राजा के भतीजे यश को फोन किया. महिला ने इस दौरान कहा कि बेटा मुझे कोई मिल नहीं रहा… यहां हादसा हो गया है. बाद में महिला को पता चला कि इस हादसे में उनके परिवार उजड़ गया. उनके दोनों बेटों, बहू और पोते की मौत हो गई हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोलकाता में 2 तिहाई महिलाएं यूज करती हैं पब्लिक टॉयलेट, इसी पर खर्च करती हैं सैलरी का 10%     |     कल पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेंगे अरविंद केजरीवाल, एक बार फिर देश से मदद की अपील की     |     महाराष्ट्र में अब Maratha Vs OBC! कैबिनेट की बैठक में नहीं आए मंत्री छगन भुजबल; दोनों जातियों के बीच बढ़ेगी टकराहट     |     ‘बेटा मुझे कोई मिल नहीं रहा’… वैष्णो देवी लैंडस्लाइड में दिल्ली का एक परिवार खत्म, दादी ने रोते हुए सुनाई हादसे की कहानी     |     भूटान के प्रधानमंत्री करेंगे रामलला के दर्शन, 5 सितंबर को ऐतिहासिक दौरा,अयोध्या में खास तैयारियां     |     गर्लफ्रेंड करती थी एक्स-बॉयफ्रेंड से बात, नया प्रेमी हुआ इतना नाराज… सरेराह मार दी गोली     |     पहले पवन खेड़ा अब पत्नी के सामने आए 2 वोटर ID कार्ड, बीजेपी ने किया बड़ा खुलासा, कहा- तेलंगाना और दिल्ली में वोटर     |     मुझ पर उंगली भी उठा दिया तो मेरी मां बीच से फाड़ देगी… सपा कार्यकर्ताओं पर क्यों भड़कीं केतकी सिंह की बेटी विभावरी?     |     मराठा आरक्षण पर सरकार के फैसले से भुजबल नाराज, कैबिनेट बैठक बीच में छोड़ी     |     पहाड़ी नदियों में तबाही, कई टरबाइन बंद, बिजली उत्पादन भी घटा… क्या अंधेरे में डूब जाएगा उत्तराखंड?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें