बारिश ने सो रहे परिवार पर ढाया कहर, पति-पत्नी की दर्दनाक मौ’त पंजाब By Nayan Datt On Sep 3, 2025 बरनाला/शहना : लगातार हो रही बारिश के कारण गांव मौड़ा में एक मजदूर परिवार के मकान की छत गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई और उनके साथ सो रहा पोता गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करनैल सिंह (60) पुत्र गुरदयाल सिंह और उनकी पत्नी निंदर कौर (58) अपने 12 वर्षीय पोते महकदीप सिंह पुत्र विंदर सिंह के साथ सो रहे थे। यह भी पढ़ें फिर मुसीबतों में घिरे MLA Raman Arora, प्रोडक्शन वारंट पर… Sep 4, 2025 बाढ़ पीड़ितों की मदद करते AAP नेता की मौत Sep 4, 2025 इसी दौरान रात करीब साढ़े 11.30 बजे गली से सटा कमरा अचानक गिर गया। इसी बीच चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और तेज बारिश में मिट्टी के नीचे दबे पति-पत्नी और पोते को बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के शवों को बरनाला के शवगृह कक्ष में रखवा दिया गया है। वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल पोते मकदीप सिंह को इलाज के लिए बरनाला में भर्ती कराया गया है। Share