बाढ़ग्रस्त पंजाब के लिए आगे आए सौरभ भारद्वाज, अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर राहत सामग्री लेकर हुए रवाना

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज भीषण बाढ़ से जूझ रहे पंजाब के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं. सौरभ भारद्वाज बाढ़ राहत सामग्री लेकर बुधवार सुबह पंजाब के लिए रवाना हुए. दिल्ली से आप की तरफ से बाढ़ राहत सामग्री की यह पहली खेप पंजाब भेजी गई है. अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली से हर रोज बाढ़ राहत सामग्री के ट्रक लेकर आप के नेता, विधायक, सांसद और आम लोग भी पंजाब जाएंगे और वहां अपनी सेवा देंगे.

अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बहुत सारे आरडब्ल्यूए और व्यापारी भी अपने-अपने स्तर से पंजाब की इस त्रासदी में अपना सहयोग कर रहे हैं. देश भर से लोग पंजाब के लिए अपना सहयोग कर रहे हैं. आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है. आप के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि पंजाब में बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों की मदद के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दिल खोलकर आगे आ रहे हैं.

पंजाब की मंदद के लिए देश से अपील

अरविंद केजरीवाल ने संदेश दिया था कि बाढ़ राहत के लिए जो जैसी सेवा कर सकता है, उसे वैसी सेवा करनी चाहिए. क्योंकि जब भी देश पर कोई विपत्ति आई, जब-जब कहीं बाढ़ आई, भूकंप आया, न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में कहीं दो देशों में युद्ध भी हुआ और उसमें लोगों को नुकसान हुआ, तो सबसे पहले लंगर शुरू करने वाले हमारे पंजाबी और सिख भाई होते हैं. गुरुद्वारे की सेवा सबसे पहले ऐसी जगह पहुंचती है, जहां मीडिया भी नहीं पहुंच पाता.

हर दिन आप कार्यकर्ता ट्रक लेकर होंगे रवाना

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आप के पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक की विधानसभा राजेंद्र नगर और दिल्ली की ओर से हम लोग राहत सामग्री की पहली खेप पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना कर रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के निर्देशानुसार मैं खुद भी इस ट्रक के साथ पंजाब जा रहा हूं. अब हर दिन आम आदमी पार्टी के लोग इस तरह ट्रक लेकर अपनी सेवा करने के लिए तन, मन, धन से पंजाब पहुंचेंगे. सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब में भयंकर बाढ़ आई हुई है. पंजाब सरकार, मंत्री, और सभी लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बंगाली ही बंगाल चलाएंगे, दिल्ली के लोग नहीं… ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना     |     प्रधानमंत्री मोदी ने की जॉर्जिया मेलोनी से बात, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर     |     दिल्ली दंगा मामला: जमानत न मिलने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उमर खालिद, हाई कोर्ट के फैसले को दी चुनौती     |     ऑटोमेटिक टारगेट क्लासिफाइंग सिस्टम पर भारतीय सेना का कब्जा, मिला 20 साल का पेटेंट     |     बिहार: राजस्व महा-अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार का बड़ा प्लान     |     सिर्फ नाच रहा, गा रहा… अपने छोटे भाई के विधानसभा राघोपुर पहुंचे तेज प्रताप, बोले- तेजस्वी फेल     |     आधार सत्यापन से बड़े पैमाने पर फर्जी राशन कार्ड हुए रद्द, बिहार में डिजिटल गवर्नेंस पर जोर     |     बेटी पराई नहीं! 2 दिन पड़ा रहा पिता का शव, किसी ने देखा तक नहीं, शिल्पी ने खुद दिया कंधा; अंतिम संस्कार भी किया     |     शिवसेना (UBT) को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की मिली इजाजत, जानें क्यों बढ़ी उद्धव ठाकरे की टेंशन     |     Chandigarh के लोगों के लिए Good News, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में मिला ये स्थान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें