मां दन्तेश्वरी मंदिर के दर्शन पश्चात जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया सिंहदेव ने

दन्तेवाड़ा :  प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय में स्थित आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में स्व सहायता समूहों द्वारा पूजन सामग्री विक्रेताओं से चर्चा की। उनकी मांगों को ध्यान पूर्वक सुनकर निराकरण करने की बात कही।
-स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
मंत्री श्री सिंहदेव ने जिला चिकित्सालय स्थल पहुंच अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के उपचार के संबंध में जानकारी ली। लोगों की सेहत की देखभाल किए जाने का बारीकी से निरीक्षण किया। वहां भर्ती मरीजों से भेंटकर उनका हाल जाना। जिला अस्पताल में रखी दवाइयों का निरीक्षण कर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला अस्पताल में स्थित धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, छग पादप बोर्ड उपाध्यक्ष श्री छबीन्द्र कर्मा,  जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, पूर्व महापौर जगदलपुर श्री जतिन जायसवाल, श्री कोको पाढ़ी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुकमा श्री हरीश कवासी लखमा, प्रदेश प्रतिनिधि श्री देवी सिंह चौहान, श्री कमलोचन सेठिया, श्री शिवशंकर सिंह चौहान, श्री डेगल दादा, श्री शंकर कुडि़याम, श्री कमलेश कारम, श्री तपन सूत्रधार, श्री जोगराज बुरड़, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, एसडीएम श्री अबिनाश मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज     |     इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज     |     इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता!     |     देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी!     |     WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस     |     अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे     |     अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत?     |     उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग     |     UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या है हाल?     |     फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश; कैसे हुआ ये?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें