पहले घरवालों को बेहोश किया, फिर झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती के साथ किया रेप, देवबंद में तांत्रिक की दरिंदगी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दलित युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक दूसरे समुदाय के युवक ने झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि झाड़ फूंक के दौरान आरोपी ने पूरे परिवार के सदस्यों को बेहोश कर दिया और फिर उसके 20 साल की बेटी से रेप की वारदात को अंजाम दिया. मामले पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले के जांच में जुट गई है. इसके अलावा युवती का मेडिकल परिक्षण भी करवाया जा रहा है.

घटना सहारनपुर के देवबंद थाना इलाके के एक गांव की है. यहां एक दलित ग्रामीण ने एक दूसरे समुदाय के अल्फ़ाज़ नाम युवक पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है. दलित ग्रामीण के द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक उसकी पत्नी की काफी दिनों से बीमार चल रही थी. इसको लेकर उसे लग रहा था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है.

झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिक ने किया रेप

पीड़िता के पिता ने बताया कि देवबंद के ही रहने वाले अल्फ़ाज़ नाम के शख्स से उसकी पत्नी का कई महीनों से इलाज चल रहा था. अल्फ़ाज़ एक तांत्रिक था उसने परिवार के लोगों को भरोसा दिया की वो उसकी पत्नी को पूरी तरह से ठीक कर देगा. इसके साथ ही अल्फ़ाज़ अक्सर उनके घर आया जाया करता था.

रविवार को अल्फ़ाज़ पीड़िता उसके घर इलाज करने के लिए पहुंचा था. अल्फ़ाज़ ने उसकी पत्नी का इलाज करने के लिए घर के सभी लोगों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और उसने उसकी बीस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि अल्फ़ाज़ ने परिवार के लोगों को बेहोश करके युवती के साथ दुष्कर्म किया.

जांच में जुटी पुलिस

युवती के परिजनों ने पहले जो तहरीर दी थी उसमें लिखा गया था कि अल्फ़ाज़ ने तांत्रिक क्रिया के चलते पहले सभी को बेहोश किया. इसके बाद युवती के साथ रेप किया. पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर के बाद आरोपी अल्फ़ाज़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. युवती का मेडिकल परिक्षण भी पुलिस के द्वारा करवाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है की मामले की जांच की जा रही है. इस घटना में आवश्यक करवाई पुलिस की तरफ से की जा रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बाढ़ प्रभावित इलाकों में से लगभग 20,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, 174 राहत कैंपों में बसेरा कर रहे हैं 5167 लोग: हरदीप सिंह मुंडियां     |     पंजाब में सेवा और समर्पण की मिसाल, मान सरकार का बाढ़ राहत अभियान बना जनता की ताक़त     |     आजाद मैदान खाली करा रही पुलिस, जरांगे से मिलने पहुंचे महाराष्ट्र सरकार के 4 मंत्री     |     8 साल पहले गायब हुआ ‘रीलबाज’ पति गिरफ्तार, पत्नी को छोड़ दूसरी दुल्हन संग बसा ली थी नई दुनिया, ऐसे हुआ था भंडाफोड़     |     बुर्के वाली गर्लफ्रेंड निकली लड़का! दोनों मिले, साथ में ट्रेन यात्रा भी की… फिर भी नहीं पहचान पाया प्रेमी; आगे की कहानी हैरान कर देगी     |     पहले घरवालों को बेहोश किया, फिर झाड़-फूंक के बहाने दलित युवती के साथ किया रेप, देवबंद में तांत्रिक की दरिंदगी     |     Jharkhand: ₹1,53,00,000 की ठगी… शख्स ने कैसे गंवा दी जीवन भर की कमाई? तेलंगाना-UP से शातिर ‘नटवरलाल’ अरेस्ट     |     बिहार: वोटर अधिकार यात्रा में हुई शख्स की बाइक चोरी, अब राहुल गांधी ने सौंपी नई बाइक की चाबी     |     82 किमी का दिल्ली-मेरठ रूट 55 मिनट में होगा तय, 160 KM की स्पीड… नमो भारत में भी चलेगा मेट्रो का टिकट     |     जम्मूवालों ने खूब की वैष्णो देवी के भक्तों की खातीरदारी, फ्री होटल के साथ टेस्टी फूड का भी इंतजाम     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें