महाआर्यमन सिंधिया निर्विरोध बने MPCA के सबसे युवा अध्यक्ष, पिता ज्योतिरादित्य से मिला आशीर्वाद मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Sep 2, 2025 इंदौर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र महान आर्यमन सिंधिया मंगलवार को मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के नए अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 29 साल के महान आर्यमन मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के 68 साल के इतिहास में सबसे युवा अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए मुझ पर भरोसा जताया। यह भी पढ़ें भोपाल : साइंस हाउस मेडिकल और कारोबारी राजेश गुप्ता के… Sep 2, 2025 उपभोक्ताओं को कम पेट्रोल देने पर राजधानी पेट्रोल पंप के… Sep 2, 2025 मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन की पिछली कार्यकारिणी ने भी बहुत अच्छा कार्य किया और मेरा प्रयास होगा कि उन्हीं कार्यों को आगे ले जाते हुए मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा हूं। निर्विरोध निर्वाचन पर उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन एक परिवार है। Share