27 छक्के बरसे… विराट कोहली के चेले ने 38 गेंदों में मचाया कोहराम, 308 की स्ट्राइक रेट से रिंकू सिंह ने फिर जिताया मैच

यूपी T20 लीग में दिन बदल रहे हैं. मैच बदल रहे हैं. विरोधी तक बदल रहे हैं. लेकिन रिंकू सिंह की दबंगई जस की तस है. वो लगे हैं ताबड़तोड़ अंदाज में मैच को फिनिश करने में. 31 अगस्त को नोएडा किंग्स के खिलाफ खेले मुकाबले में भी मेरठ मेवरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने वही किया. 27 छक्कों वाले मैच में कोहराम मचाकर विराट कोहली के चेले स्वास्तिक चिकारा ने जो आगाज दिलाया, उसे खूबसूरत जीत के अंजाम में बदलने के लिए आखिर में रिंकू सिंह ने बस गिनती की गेंदें खेलीं. वो मैदान से अपनी टीम मेरठ मेवरिक्स को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.

201 रन का लक्ष्य… जमकर बरसे स्वास्तिक चिकारा

नोएडा किंग्स ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की थी. उसने 20 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन बनाए थे.नोएडा किंग्स की ओर से इस मुकाबले में कुल 10 छक्के लगे. अब रिंकू सिंह की टीम मेरठ मेवरिक्स के सामने 201 रन का बड़ा लक्ष्य था, लेकिन, इसके दबाव में दबने के बजाए उसे हासिल करने के लिए जिस शुरुआत की टीम को जरूरत थी, वो स्वास्तिक चिकारा और रितुराज शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने उसे बखूबी दिलाई.

96 रन की पार्टनरशिप… चिकारा ने 38 गेंदों पर मचाया कोहराम

दोनों ने मिलकर पहले पहले 10 ओवरों में 96 रन जोड़े, जिसमें स्वास्तिक चिकारा का योगदान अकेले 64 रन का रहा. ये रन उन्होंने 168.42 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंदों पर 7 छक्के की मदद से बनाए थे. स्वास्तिक चिकारा को विराट कोहली के सच्चे शागिर्द के तौर पर भी देखा जाता है. दरअसल, वो विराट को अपना आदर्श मानते हैं. IPL के दौरान स्वास्तिक चिकारा के विराट के पीछे-पीछे चलने वाले फोटो और वीडियो भी सुर्खियों में रहे थे.

चिकारा के दिलाए आगाज को रिंकू सिंह ने दियाा अंजाम

बहरहाल, टॉप ऑर्डर में स्वास्तिक चिकारा ने 38 गेंदों में कोहराम मचाकर टीम को शानदार आगाज दिलाया तो उतना ही दमदार अंत मैच का मिडिल ऑर्डर में उतरकर रिंकू सिंह ने किया. रिंकू सिंह ने अपनी इनिंग में सिर्फ 12 गेंदों का सामना किया और उस पर 308. 33 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 37 रन ठोके. बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह के बल्ले से 3 छक्के और इतने ही चौके भी निकले.

27 छक्कों वाले मैच में 402 रन बरसे

रिकू के अलावा माधव कौशिक ने 19 गेंदों में 4 छक्के के साथ नाबाद 38 रन बनाए. वहीं स्वास्तिक के साथ ओपनिंग करने उतरे रितुराज शर्मा ने 3 छक्के के साथ 44 गेंदों पर 56 रन बनाए. इस तरह रिंकू सिंह की टीम मेरठ मेवरिक्स ने 17 छक्कों के साथ 18.3 ओवर में 201 रन का टारगेट चेज कर लिया. मेरठ मेवरिक्स ने 2 विकेट खोकर 202 रन बनाए. दोनों टीमों को मिलाकर मैच में कुल मिलाकर 27 छक्के और 403 रन बरसे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     खुल गया पुजारी की हत्या का राज, शादीशुदा महिला से बनाए थे संबंध… उसी के पति ने कर डाला काम तमाम     |     बांसवाड़ा: स्कूल से लौटते वक्त बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, रेप के बाद की बर्बरता… प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट, 10 दिन बाद भी आरोपी फरार     |     पर्दे के पीछे कांग्रेस-BJP दोस्त, केजरीवाल को हराने के लिए रची थी साजिश… आतिशी का दावा     |     धौलाकुआं में अब नहीं होगा ट्रैफिक जाम… फर्राटे भरेंगे वाहन, NHAI ने बनाया ये खास प्लान     |     रूद्रप्रयाग: कार पर टूटकर गिरा पहाड़, दबकर दो की मौत, केदारनाथ जाने वाला रास्ता बंद     |     6159 फोन कॉल, 315 मैसेज भी भेजे, नहीं मानी तो… लेडी कंडक्टर के प्यार में हुआ बावला, सनकी आशिक की करतूत जान पुलिस भी सन्न     |     नहीं बढ़ेगी आपत्ति और दावे दर्ज कराने की तारीख… सुप्रीम कोर्ट का बिहार SIR पर फैसला     |     ‘अब हाइड्रोजन बम आने वाला है, मोदी जी देश को चेहरा नहीं दिखा पाएंगे’, पटना में राहुल गांधी का वोट चोरी पर नए खुलासे का ऐलान     |     पटियाला वासियों के लिए खतरे की घंटी, अलर्ट के साथ जारी हुई एडवाइजरी     |     BDPO व पूर्व सरपंच गिरफ्तार, कारनामा जान हैरान रह जाएंगे आप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें