Maa Vaishno Devi यात्रा 6वें दिन भी रही स्थगित… कब होंगे मां के दर्शन ? पढ़ें… पंजाब By Nayan Datt On Aug 31, 2025 कटड़ा : 26 अगस्त को अर्द्धकुंवारी क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद अस्थाई रूप से स्थगित की गई वैष्णो देवी यात्रा आज 6वें दिन रविवार को भी स्थगित ही रही। जिसके चलते वैष्णो देवी यात्रा के प्रवेश द्वार दक्षिणी डियोड़ी सहित अन्य प्रमुख चौराहे सूने नजर आ रहे हैं। यह भी पढ़ें पटियाला वासियों के लिए खतरे की घंटी, अलर्ट के साथ जारी हुई… Sep 1, 2025 BDPO व पूर्व सरपंच गिरफ्तार, कारनामा जान हैरान रह जाएंगे आप Sep 1, 2025 26 अगस्त को क्षेत्र में आई त्रासदी के दौरान कटड़ा तक आने वाली जम्मू व रियासी सड़क पर भूस्खलन हुआ था। जिसके बाद से उक्त सड़कों पर यातायात प्रभावित ही है। संबंधित विभाग द्वारा इन सड़कों से मलबा हटाने का कार्य मशीनों से जारी है। अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों तक यात्रा स्थगित ही रहेगी। Share