पुरानी कार-बाइक के लिए संजीवनी है ये पेट्रोल, न इंजन बिगड़ेगा, न परफॉर्मेंस घटेगा! इतनी है कीमत

सरकार ने 2030 तक पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलाने का जो लक्ष्य रखा था, वो 2025 में ही पूरा हो गया. अब देश के ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर वही ईंधन मिल रहा है जिसमें 20% इथेनॉल मिला होता है. इस पेट्रोल को E20 पेट्रोल कहा जाता है. नई कारें और बाइक जो BS6 फेज-2 मानक पर बनी हैं, वो इस नए पेट्रोल पर ठीक से चलती हैं. लेकिन जो गाड़ियां पुरानी हैं, यानी BS3 और BS4 वाली, उनके इंजन पर इसका बुरा असर पड़ रहा है. माइलेज घट रहा है, इंजन में आवाजें आ रही हैं और गाड़ी जल्दी खराब हो रही है.

नॉर्मल पेट्रोल अब मिलना मुश्किल

पहले जैसा बिना मिलावट वाला पेट्रोल अब पेट्रोल पंपों पर मिलना बंद हो गया है. लोग मजबूरी में अपनी पुरानी गाड़ियों में E20 पेट्रोल डलवा रहे हैं. इससे ना सिर्फ जेब पर असर पड़ रहा है बल्कि गाड़ी की सेहत भी खराब हो रही है. प्रीमियम पेट्रोल, जैसे XP95 और Speed97 में भी अब इथेनॉल मिलाया जा रहा है. यानी अब इथेनॉल से बचना आसान नहीं रह गया.

इन दो पेट्रोल में नहीं है इथेनॉल

अब सवाल उठता है कि पुरानी गाड़ियों के लिए कौन सा पेट्रोल सही है? इसका जवाब है—XP100 और Power 100. XP100 पेट्रोल इंडियन ऑयल कंपनी देती है और Power 100 हिंदुस्तान पेट्रोलियम देती है. ये दोनों पेट्रोल बिल्कुल शुद्ध हैं, इनमें एक बूंद भी इथेनॉल नहीं मिला होता. इसलिए ये पेट्रोल पुरानी कारों और बाइकों के लिए काफी सुरक्षित माने जा रहे हैं.

अब बात आती है दाम की. तो ये पेट्रोल आम E20 पेट्रोल से काफी महंगा है. XP100 और Power 100 की कीमत अलग-अलग राज्यों में 160 से 173 रुपये प्रति लीटर तक है. अगर आप हर महीने 2000 रुपये का साधारण पेट्रोल भरवाते हैं, तो यही खर्च इन पेट्रोल में 3000 से 3500 रुपये तक जा सकता है. यानि इंजन को तो राहत मिल सकती है, लेकिन जेब पर थोड़ा बोझ ज़रूर बढ़ेगा.

समझदारी से करें फ्यूल का चुनाव

अब जब देश में इथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल ही मुख्य रूप से बिक रहा है, तो पुरानी गाड़ियों के मालिकों के सामने चुनौती बढ़ गई है. इंजन की सेहत के लिए XP100 और Power 100 जैसे पेट्रोल अच्छे विकल्प हैं, लेकिन ये सस्ते नहीं हैं. इसलिए सोच-समझकर फैसला लें. अगर आपकी गाड़ी की उम्र और हालत ठीक है और आप उसे कुछ साल और चलाना चाहते हैं, तो इंजन की सुरक्षा के लिए थोड़ा ज्यादा खर्च करना समझदारी हो सकती है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बिहार में NDA की रिकॉर्ड जीत, महिलाओं की भारी भागीदारी बनी गेमचेंजर     |     हरिद्वार अर्धकुंभ 2027: तैयारी की डेडलाइन तय, केंद्र से 2000 करोड़ के बजट की डिमांड, जानिये और क्या है खास     |     विकास का मार्ग चुनने के लिए बिहार की जनता को बधाई: रेखा गुप्ता     |     पाकिस्तान से लापता हुई हिंदुस्तानी महिला! जांच में खुला सरबजीत कौर के गायब होने का ‘चौंकाने वाला राज’, क्या है लव जिहाद या कोई साजिश?     |     जेल में बंद अनंत सिंह ने रचा इतिहास! सबसे पहले नामांकन, सबसे पहले जीत, मोकामा में जश्न का माहौल, बिहार में बड़ा उलटफेर     |     बिहार ने हमेशा दिया PM मोदी का साथ! तीन लोकसभा और दो विधानसभा चुनावों के आंकड़े दिखाते हैं जनता का विश्वास     |     इसे कहते हैं ‘जुबान पर सरस्वती’! बिहार में ‘NDA $200$ पार’ वाला यशवंत सिंह का पोस्ट सच निकला, भविष्यवाणी पर सब हैरान     |     RJD की हार पर तेज प्रताप का तल्ख बयान! कहा- ‘ये मोदी-शाह की जीत है, तेजस्वी फेल हुए’, परिवार में कलह शुरू?     |     जम्मू-कश्मीर में नो चेंज! उपचुनाव में बीजेपी और PDP ने अपनी सीटें बरकरार रखीं, दोनों का अपने-अपने गढ़ पर कब्जा     |     ‘पानी की बोतल में पेशाब डाल दिया…’! बागपत के प्राइमरी स्कूल में मुस्लिम छात्रों पर लगा गंभीर आरोप, स्कूल में मचा भारी बवाल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें