स्कूल फीस रेग्यूलेट करने वाला बिल लाएगी रेखा सरकार, इस सत्र में करेगी पेश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को सुखदेव कॉलेज में अपने एक भाषण के दौरान पहले की सरकारों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 75 साल आजादी के हो गए लेकिन पिछले कुछ सालों में दिल्ली में एक भी नया कॉलेज नहीं खोला गया. एडमिशन के समय अभिभावक भी परेशान होते हैं और स्टूडेंट भी परेशान रहते हैं. सीएम ने कहा कि लेकिन दिल्ली को ऐसा बनाना है कि यहां के कॉलेजों में देश भर के स्टूडेंट पढ़ाई करें. उन्होंने कहा कि सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस रेग्युलेट करने वाला एजुकेशन बिल इस विधानसभा सत्र में लेकर आएगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने भाषण में कहा कि देश ने 2014 से प्रगति की एक नई राह पकड़ी है. लोगों को यह यकीन होने लगा है कि भारत अब सही दिशा में बढ़ रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि मैं शहीद सुखदेव कॉलेज में 500 सीट और बढ़ा रही हूं.

आज कॉलेज के दिनों को किया याद

सीएम ने कहा कि मैंने भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और शहीद सुखदेव कॉलेज से जुड़ी अपनी यादों को आज भी संजो कर रखती हूं.उन्होंने कहा कि यह जीवन का सबसे सुनहरा दौर होता है, जब भविष्य की नींव रखी जाती है. उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर गर्व होता है कि यहां के छात्रों को बेहतरीन प्लेसमेंट मिल रही है. अगर दिल्ली सरकार इस संस्थान पर खर्च करती है, तो वह महज खर्च नहीं, एक महत्वपूर्ण निवेश होता है.

देश की तरक्की में दे योगदान

सीएम ने कहा कि मैं सभी विद्यार्थियों से अपील करती हूं कि देश की तरक्की में अपनी भूमिका को स्पष्ट करें और उसके लिए पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ें. यह कॉलेज देश के भविष्य को आकार दे रहा है, लेकिन यह भी सच्चाई है कि बीते वर्षों में दिल्ली पिछड़ गई. पिछले 12 सालों में एक भी नया स्कूल या कॉलेज नहीं खोला गया.

दिल्ली को बनाएंगे शिक्षा का केंद्र

रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश है कि दिल्ली को फिर से शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनाया जाए. दिल्ली एक ऐसा हब बने जो पूरे देश में मिसाल बन जाए. सीएम ने कहा कि दुर्भाग्य से पूर्ववर्ती सरकारों का रवैया दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रति टकराव पूर्ण रहा, लेकिन अब समय आ गया है कि हम युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करें.

विपक्षी सरकार पर साधा निशाना

सीएम ने कहा कि सुल्तानपुरी में गरीबों के लिए बनाए गए 52 हजार फ्लैट तैयार होकर खंडहर बनने की कगार पर हैं, लेकिन अब तक किसी को सौंपे नहीं गए. पहले की सरकारों की सोच यही रही कि गरीब हमेशा गरीब बना रहे. आज पहली बार एक ऐसी सरकार सत्ता में है जो हर झुग्गीवासी को सम्मानजनक आवास देने के लिए प्रतिबद्ध है. अब हमें सभी को एक साथ आकर इस बदलाव में भागीदार बनना होगा.

इस विधानसभा सत्र में आएगा एजुकेशन बिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार प्राइवेट स्कूलों की फीस रेग्युलेट करने वाला एजुकेशन बिल इस विधानसभा सत्र में लेकर के आएगी. उन्होंने कहा कि इस बार विधानसभा सत्र 4 अगस्त से शुरू होगा. पहली बार दिल्ली विधानसभा अब पेपरलेस होगी. सब कुछ डिजिटल हो गया है. इसके आगे उन्होंने कहा कि 500 किलो वॉट सौर ऊर्जा संयंत्र दिल्ली विधानसभा में लगा. दिल्ली विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है , नीतिगत परिवर्तन हो रहे हैं. दिल्ली में पॉजिटिव बदलाव चल रहा है. इस बार विधानसभा में एजुकेशन बिल भी लेकर आया जाएगा.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BDPO व पूर्व सरपंच गिरफ्तार, कारनामा जान हैरान रह जाएंगे आप     |     मुश्किल घड़ी में पंजाबियों के लिए सख्त पाबंदियां, जारी हुए आदेश     |     भारी बारिश से Ludhiana में Black Out! कई इलाकों में अंधेरा… मची हाहाकार     |     पंजाबियो के लिए आगे आए बॉलीवुड अभिनेता Sanjay Dutt, किया ये ऐलान     |     भारी बारिश का कहर, तड़के सुबह इस इलाके में अचानक गिर गई बिल्डिंग     |     भारी बारिश के बीच जालंधर में हादसा, रेल कर्मचारी की दर्दनाक मौत     |     शहर में DC ने कर दिया छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे ये शैक्षणिक संस्थान     |     जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भयानक हादसा, मंजर देख लोगों की थमी सांसे     |     फिर खोले गए Flood Gate! चंडीगढ़ में भारी बारिश के बीच बड़ा Alert ,खाली करवाए गए इलाके     |     पंजाब के स्कूलों के बाद अब कॉलेज University में भी छुट्टियों का ऐलान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें