वित्त मंत्री चौधरी ने सरिया में अटल परिसर, तहसील और उप पंजीयक कार्यालय का लोकार्पण किया

सारंगढ़ बिलाईगढ़। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ पी चौधरी के मुख्य आतिथ्य में रविवार को दोपहर में सरिया के तहसील कार्यालय, नवीन उप पंजीयक कार्यालय का भव्य लोकार्पण किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री ने तहसीलदार कोमल साहू और उप पंजीयक शारदा सिदार को उनके कुर्सी पर बैठाकर उनको पदीय दायित्व का बखूबी निर्वहन करने कहा। वित्त मंत्री ने तहसील कार्यालय मुख्य दरवाजा के सामने वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही साथ चौक पर महात्मा गांधी के मूर्ति पर पुष्प माला अर्पित किए। इसी प्रकार नगर पंचायत कार्यालय सरिया परिसर में वित्त मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की मूर्ति के साथ अटल परिसर का लोकार्पण किया।

मंगल भवन में सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार 13 दिसम्बर को सत्ता में आई और 25 दिसंबर को हमारी सरकार ने किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिया। साथ ही किसानों को समर्थन मूल्य पर पहले साल धान खरीदी का भुगतान एकमुश्त लगभग 13 हजार करोड़ रुपए और दूसरे साल 12 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। महिलाओं को प्रति माह महतारी वंदन की राशि मिल रही है। सरिया के किसानों की मांग पर अपेक्स बैंक खोला गया। यहां अब रजिस्ट्री कार्यालय भी खुल गया। 100 बिस्तर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

वित्त मंत्री ने नकारात्मक सोच वालो को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी बरमकेला का काम सरिया में नहीं आया है। जो काम सरिया का था, वही काम सरिया में हुआ है। मेरा आईएएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का मकसद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। कोई भी काम, उसके स्वीकृति, टेंडर, कार्य प्रारंभ, रुकावट आदि के संबंध में हमेशा जानकारी लेते रहने से और मेहनत कर सभी रुकावट को दूर करने से होता है। काम में किसी भी प्रकार की कमीशन, भ्रष्टाचार को मैं बर्दाश्त नहीं करता। मैं जीवन भर आपके लिए समर्पित भाव से कार्य करूंगा, जिसमें आप सभी का सहयोग की जरूरत है। वित्त मंत्री ने उप पंजीयक शारदा सिदार को भ्रष्टाचारमुक्त सेवा देने के लिए कहा। इस दौरान नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाणिग्राही, और कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने भी सभा को संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि तहसील कार्यालय सरिया भवन 72 लाख 12 हजार रुपए की लागत से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल रायगढ़ द्वारा किया गया है, जिसमें तहसील कार्यालय सरिया और उप पंजीयक कार्यालय सरिया दोनों का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार अटल परिसर सरिया का निर्माण 19 लाख 95 हजार रुपए की लागत से निर्मित किया गया है।

लोकार्पण के दौरान नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, पार्षदगण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, सदस्य सरिता नायक, ज्योति पटेल, जगन्नाथ पाणिग्राही, शिवकुमारी चौहान, बाबूलाल पटेल, मोहन नायक, मनोज जायसवाल, संदीप शर्मा, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे, पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय, अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे, एसडीएम सारंगढ़ प्रखर चंद्राकर, तहसीलदार कोमल साहू, मोहन साहू, उप पंजीयक शारदा सिदार उपस्थित थे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को रौंदा, CCTV खंगाल रही पुलिस     |     नशे की ओवरडोज से युवक की मौत! चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज     |     सनसनीखेज खबर : शराब पीने के बाद दोस्तों ने युवक के साथ कर दिया बड़ा कांड     |     पंजाब में 3 दिन बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर     |     पंजाब के लोगों के लिए बड़ी राहत, अब घर बैठे ही मिल रही सुविधाएं, बस करना होगा ये काम     |     छुट्टी से पहले ही स्कूल से घर जा रहे थे Students, DEO ने की चैकिंग तो…     |     धमधा के पैड्री में खेत में अचानक जमीन धंसने से हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, दहशत में ग्रामीण     |     कांकेर में भाजपा जिला अध्यक्ष के घर में घुसे भालू,नारियल खाकर मिठाई भूख     |     प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम : मुख्यमंत्री मोहन यादव     |     सीधी में सड़क नदारद, सिस्टम लाचार, खाट बनी एम्बुलेंस, महिला का रास्ते में हुआ प्रसव     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें