सावन पर नया भोजपुरी भजन ‘त्रिशूलवा’ रिलीज, महादेव की भक्ति में लीन दिखे अरविंद अकेला कल्लू

भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू के पिछले कई गाने आए जो महादेव को समर्पित रहे. सावन से पहले ही अरविंद अकेला सावन पर गाना बनाना शुरू कर चुके थे और कई गाने रिलीज भी हुए. अरविंद अकेला कल्लू का नया सावन स्पेशल गीत ‘त्रिशूलवा’ है जो आज यानी 13 जुलाई को यूट्यूब पर रिलीज किया गया है. इस गाने को अरविंद के अपने पर्सनल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है.

अरविंद अकेला रियल लाइफ में भी महादेव के बड़े भक्त हैं. हर साल सावन स्पेशल गाने बनाते हैं जो यूट्यूब पर धमाल मचा चुके हैं. अब उनका नया सावन स्पेशल गाना ‘त्रिशूलवा’ आया और ये भी उनके पिछले गानों की तरह मस्तीभरा है. जिसमें आपको शिव-भक्ति के रंग देखने को मिलेंगे. अरविंद अकेला के इस गाने को किसने लिखा है, किसने म्यूजिक दिया और इसे किसने डायरेक्ट किया है, आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं.

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘त्रिशूलवा’ किसने लिखा है?

1 दिन पहले अरविंद अकेला ने इंस्टाग्राम पर ‘त्रिशूलवा’ का पोस्टर शेयर करते हुए इस गाने की जानकारी दी थी. पोस्टर में महादेव के साथ अरविंद त्रिशूल के साथ नजर आ रहे हैं. उनका भक्ति लुक देखकर उनके फैंस गाने को लेकर उत्सुक हुए और यहीं कमेंट बॉक्स में हर हर महादेव भी लिखा. इसके कैप्शन में सिर्फ रिलीज डेट और त्रिशूलवा लिखा था.

कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड यूट्यूब चैनल पर ‘त्रिशूलवा’ गाना अपलोड किया गया है. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है, जबकि इसके लिरिक्स विंध्याचल बिहारी ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक राजा राज देवा ने तैयार किया है और इस गाने को नितेश सिंह ने डायरेक्ट किया है.

इस गाने को अरविंद अकेला और आशु बाबा ने प्रोड्यूस किया है. इस गाने में अरविंद अकेला पूरी तरह से भक्ति में नजर आए हैं और छोटे शिव-पार्वती की झांकी भी दिखाई गई है. इस गाने को देखकर आप भी झूमने पर मजबूर हो सकते हैं और सावन के महीने में शिवभक्त इस गाने को खूब पसंद करेंगे.

अरविंद अकेला का पिछला रिलीज गाना

तीन दिन पहले अरविंद अकेला का गाना ‘चढ़ावे बेलपाता’ रिलीज हुआ था जिसे अरविंद के साथ गोल्डी यादव ने लिखा था. वहीं 6 दिन पहले उनका गाना ‘दिल बम बम बम बम बोल’ रिलीज हुआ था जो काफी मस्तीभरा गाना था. 2 जुलाई को अरविंद अकेला का इस साल में आया पहला महादेव गीत रिलीज हुा था जिसका नाम ‘जागी जागी महादेव’ था. अरविंद अकेला के ये सभी गाने जबरदस्त रहे और यूट्यूब पर खूब पसंद किया जा रहा है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कोई टॉप वकील, कोई इतिहासकार तो कोई रहा विदेश सचिव… कौन-कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत 4 सदस्य     |     स्कूल में पढ़ाया-हमले में दोनों पैर गंवाए… जानें कौन हैं राज्यसभा के लिए मनोनीत होने वाले सदानंदन मास्टर     |     भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की ISS से वापसी का काउंटडाउन शुरू, परिवार में खुशी की लहर, माता-पिता क्या बोले?     |     पहाड़ या गुफा नहीं… कुएं के अंदर बना मंदिर, हर रोज होती है अनोखे ढंग से पूजा     |     कांवड़ रूट के ढाबों पर QR कोड जरूरी वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, 15 जुलाई को होगी सुनवाई     |     मैंने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूला है… मुस्लिम लड़के से इश्क के बाद लड़की ने बनाया वीडियो, खोले ये राज     |     आकर ठीक कर दू्ंगा… बांदा BJP विधायक ने SDM को को धमकाया, जानें क्यों भड़के MLA     |     केस वापस लो… गर्भवती पत्नी नहीं मानी, गुस्से में पति ने उठाया चाकू और कर दिया हमला     |     बिहारः SIR प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में नेपाली और बांग्लादेशी लोगों के पास से मिले आधार, राशन और निवास प्रमाण पत्र     |     बच्चे के सिर पर तानी पिस्टल, धमकाकर उतरवा लिए सारे गहने, फिर बैग छोड़कर हुए फरार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें