पंजाब में आ गई बाढ़! डूब गए कई घर, बिजली सप्लाई बंद…

बठिंडा: वीरवार आधी रात को बठिंडा के साईं नगर के पास से गुजरती नहर (रजबाहा) में अचानक दरार आ जाने के कारण साईं नगर और आसपास के रिहायशी इलाकों में 2 से 4 फुट तक पानी भर गया। पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों का सारा सामान डूब गया और उन्हें जरूरी सामान तक निकालने का मौका नहीं मिल पाया। इस इलाके में करीब 450 से 500 घर हैं, जहां पानी भरने से परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रजबाहा में पानी बढ़ने के कारण रात करीब 2 बजे इसमें दरार पड़ गई। उस समय अधिकतर लोग गहरी नींद में थे।

खबर मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने जरूरी सामान बाहर निकाला और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। कुछ ही समय में पूरा इलाका 2 से 4 फुट तक पानी में डूब गया। पानी के तेज बहाव के कारण कुछ बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। लोगों ने बताया कि पानी की वजह से कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है और कुछ दीवारें भी गिर गई हैं। फिलहाल किसी तरह के जानी नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों ने नहर का पानी पीछे से बंद करवा दिया, लेकिन तब तक पानी पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले चुका था। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत कार्य शुरू कर दिए गए हैं। नहर में पड़ी दरारों को भरने का काम भी तेजी से किया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे एस.डी.एम. बलकरण सिंह ने बताया कि प्रशासन प्रभावित लोगों को हर तरह की मदद प्रदान कर रहा है। लोगों के लिए भोजन और अस्थायी आवास की व्यवस्था भी की जा रही है। साथ ही जिला प्रशासन पानी के कारण हुए नुकसान की भरपाई भी करेगा। उन्होंने बताया कि अधिकतर गेट आदि बंद होने के कारण नहर में पानी बढ़ गया, जिससे दरारें पड़ गईं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ऊषा गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र में अपनी टीमें तैनात कर दी हैं। 2 एंबुलेंसों के अलावा डॉक्टरों की एक टीम को भी मौके पर तैयार रखा गया है। इसके अलावा विभाग नगर निगम की मदद से मच्छरों को खत्म करने के लिए फॉगिंग भी करवा रहा है। लोगों के लिए उनकी ज़रूरत अनुसार दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     थर्ड क्लास से हिंदी पढ़ाने पर हंगामा, मनसे के तेवर देख झुका चांदिवली स्कूल प्रशासन     |     राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए तिरंगे के उपयोग पर रोक लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 14 जुलाई को करेगा सुनवाई     |     कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता?     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें