हिंदी-मराठी विवाद पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बताया क्यों और कैसे शांत हुआ मामला?

महाराष्ट्र में भाषा से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने अपने विचार व्यक्त किए हैं. भाषा विवाद पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की हम मुंबई आए हैं, यहां शांत है, किसी ने गड़बड़ कर दी होगी. हिंदी और मराठी के बीच चल रहा विवाद अब लगभग खत्म हो चुका है.

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा, “यह घटना कुछ दिन पहले की है. जब हम मुंबई पहुंचे, तो माहौल शांत नजर आया. अब वहां कोई बड़ा विवाद नहीं दिख रहा है. संभव है कि किसी ने जानबूझकर मामले को हवा दी हो, लेकिन मराठी और हिंदी के बीच का टकराव अब लगभग खत्म हो गया है. हिंसा की घटना के बाद पूरे देश ने इसे लेकर नाराज़गी जताई. इसका असर ये हुआ कि जो लोग इस मुद्दे को उकसा रहे थे, उन्होंने समझ लिया कि इससे उन्हें ही नुकसान हो रहा है. इसी वजह से अब माहौल शांत है और कोई खास तनाव नहीं बचा है.”

‘माहौल पूरी तरह से शांत हो गया’

उन्होंने आगे कहा, “यह जो कुछ हुआ, वह उचित नहीं था इसलिए यह चल नहीं पाया. कुछ लोगों ने इस मुद्दे को मराठी अस्मिता से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन यह ज्यादा चल नहीं पाया. महाराष्ट्रवासियों ने साफ कहा कि हम मराठी भाषा से प्रेम करते हैं, पर हिंदी से हमें कोई आपत्ति नहीं है. सरकार ने भी स्पष्ट किया कि अगर किसी को लगे कि ये जबरन थोपी जा रही है, तो वे उसे वापस लेने को तैयार हैं. इसी वजह से अब माहौल पूरी तरह से शांत हो गया है.”

दरअसल, अप्रैल महीने में महाराष्ट्र सरकार ने एक निर्णय लिया था, जिसके तहत कक्षा 1 से 5 तक के सभी छात्रों के लिए हिंदी भाषा को तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य किया गया था. देवेंद्र फडणवीस सरकार के इस निर्णय का राज्य में तेज विरोध हुआ. विवाद बढ़ने पर फडणवीस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हिंदी अब तीसरी भाषा के रूप में अनिवार्य नहीं होगी. उन्होंने बताया कि छात्रों को तीसरी भाषा के रूप में हिंदी लेने का विकल्प दिया जाएगा, लेकिन यह अनिवार्य नहीं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     दिल्ली: सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 का रेस्क्यू; मलबे में 4 लोग अब भी दबे     |     घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग: 12 ज्योतिर्लिंगों में अंतिम ज्योतिर्लिंग…जहां दर्शन से मिलता है संतान सुख!     |     ब्लो ड्राई करते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, तो हो जाएं सावधान     |     राहुल ने दिया जीवनदान, अब जेमी स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, टॉप पर पहुंचे बल्लेबाज     |     OpenAI की $3 बिलियन की डील फेल, विंडसर्फ CEO वरुण मोहन ने थामा गूगल का हाथ     |     एक साल में 1 लाख को बना डाला 84 लाख, 100 रुपए से भी कम है इस शेयर की कीमत     |     निधन के 49 दिन बाद सन ऑफ सरदार 2 के ट्रेलर में टोनी के रोल में नजर आए मुकुल देव, फैंस हुए इमोशनल     |     नेपाल के रास्ते भारत को दहलाने की तैयारी, जैश-लश्कर के प्लान का खुलासा     |     हिंदी-मराठी विवाद पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बताया क्यों और कैसे शांत हुआ मामला?     |     चुनाव आयोग को इतनी शक्तियां देना ठीक नहीं… वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर जेपीसी की बैठक में बोले विपक्षी सांसद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें