बहनोई की हरकत देख रही थी दुल्हनिया, कन्यादान से पहले तोड़ी शादी, बोली- मुझ पर ये…

शादी हो और बवाल न हो, ऐसा किसी-किसी शादी में ही देखने को मिलता है. अक्सर शादियों में लड़ाई झगड़े देखने को मिल ही जाते हैं. कभी कबार को इसी के कारण शादियां भी टूट जाती हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली में भी कुछ ऐसा ही हुआ. यहां एक दुल्हन ने बहनोई की हरकत से तंग आकर शादी तोड़ दी. दरअसल, वरमाल के बाद दूल्हे का जीजा दुल्हन पर नोट बरसाने लगा. बस सारा विवाद यहीं से शुरू हुआ और दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया.

मामला नवाबगंज के क्योलड़िया थाना क्षेत्र का है. यहां मंगलवार रात को आई एक बरात में दूल्हे के बहनोई ने बवाल कर दिया. उसने दुल्हन के साथ शर्मनाक हरकत की. विरोध करने पर लड़की पक्ष से मारपीट कर दी, जिससे दुल्हन की मां-भाई समेत पांच लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था. उसने फायरिंग भी की. बाद में अपने साथियों के साथ फरार हो गया. उसकी करतूत से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

बीसलपुर क्षेत्र से आई थी बरात

जानकारी के मुताबिक क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात पीलीभीत जनपद के बीसलपुर क्षेत्र से बरात आई थी. लड़की पक्ष ने बरातियों का स्वागत सत्कार किया. जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन डीजे पर डांस करने लगे. इसी दौरान दूल्हे का बहनोई जेब से नोट निकालकर दुल्हन पर उड़ाने लगा. उसकी यह हरकत लड़की के भाइयों को नागवार लगी. उन्होंने विरोध किया तो वह झगड़ा करने लगा. फिर मारपीट करने पर भी उतारू हो गया. उस वक्त बड़े बुजुर्गों ने मामला शांत करा दिया.

आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर

बुधवार सुबह कन्यादान की रस्म हो रही थी, तभी आरोपी अपने साथियों के साथ आ धमका. उसने दुल्हन के परिजनों से मारपीट कर दी. फायरिंग कर दहशत फैलाई. इसके बाद फरार हो गया. घटना में दुल्हन की मां-भाई समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया. यहां घायलों का उपचार किया गया. वहीं, लड़की पक्ष ने दूल्हे के बहनोई व अन्य आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है. इधर, दूल्हा पक्ष के लोग समझौता कराने का प्रयास कर रहे थे. हालांकि दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ब्लो ड्राई करते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, तो हो जाएं सावधान     |     राहुल ने दिया जीवनदान, अब जेमी स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, टॉप पर पहुंचे बल्लेबाज     |     OpenAI की $3 बिलियन की डील फेल, विंडसर्फ CEO वरुण मोहन ने थामा गूगल का हाथ     |     एक साल में 1 लाख को बना डाला 84 लाख, 100 रुपए से भी कम है इस शेयर की कीमत     |     निधन के 49 दिन बाद सन ऑफ सरदार 2 के ट्रेलर में टोनी के रोल में नजर आए मुकुल देव, फैंस हुए इमोशनल     |     नेपाल के रास्ते भारत को दहलाने की तैयारी, जैश-लश्कर के प्लान का खुलासा     |     हिंदी-मराठी विवाद पर बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बताया क्यों और कैसे शांत हुआ मामला?     |     चुनाव आयोग को इतनी शक्तियां देना ठीक नहीं… वन नेशन वन इलेक्शन बिल पर जेपीसी की बैठक में बोले विपक्षी सांसद     |     बिल जमा न हुआ हो तो भी 2 घंटे से ज्यादा अस्पताल में नहीं रख सकते शव, इस राज्य सरकार का अस्पतालों को आदेश     |     कन्हैया लाल हत्याकांड: बेटे का दर्द कहा- फिल्म उदयपुर फाइल्स पर रोक लगाने की जल्दबाजी, लेकिन अपराधियों को अब तक नहीं मिली सजा     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें