जालंधर में चोरों का कहर, 3 दुकानों में किया हाथ साफ, घटना में CCTV में कैद पंजाब By Nayan Datt On Jul 11, 2025 जालंधर : चोरों द्वारा दकोहा में 3 दुकानों पर हाथ साफ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदारों में चढ्डा मैडीकल स्टोर, कृष्णा सुपर मार्कीट व सांवरिया कास्मेटिक इत्यादि शामिल हैं। यह भी पढ़ें सरकारी बस में महिला ने मचाया शोर, फिर हुई बेहोश, जानें… Jul 12, 2025 Canada में सुरक्षित नहीं पंजाबी कलाकार! पहले गिप्पी फिर AP… Jul 12, 2025 इन सभी ने मौके पर पहुंचे थाना रामा मंडी के ए.एस.आई. भजन लाल को पूरी जानकारी दी और बताया कि लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों के कारण लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकानों से चोर हजारों रूपए की नकदी तथा अन्य कीमती सामान ले गए हैं। उन्हें इस सबंधी सुबह पता चला। सी.सी.टी. वी. कैमरे में कैद हुए चोरों की गिणती 3 दिखाई दे रही है। दुकानदारों ने जालंधर की पुलिस कमिश्रर से मांग की है कि इलाके में चोरी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। Share