कहीं आप और आपके बच्चे भी हैं मोटापे का शिकार? पढ़ें होश उड़ा देने वाली Report

लुधियाना:  कहीं आप उन 8 में एक तो नहीं जो मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। WHO के अनुसार दुनिया में करीब 250 करोड़ लोग मोटापे से परेशान है। मोटापा और इसके कारण होने वाले बीमारियों से जूझते लोगों की संख्या दोगुनी हो गई है। सिर्फ बड़ों में नहीं बच्चों में भी मोटापा और इससे जुड़ी बीमारियां चार गुना बढ़ी हैं। यह जानकारी देते हुए डॉक्टर हरप्रीत सिंह जौली ने बताया कि अच्छे खान-पान के साथ कभी पंजाब खिलाड़ियों का गढ़ होता था लेकिन आश्चर्यजनक रुप से अब पंजाब में मोटापा और इससे जुड़ी बीमारियां कई गुना बढ़ी है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार, पंजाब में 15-49 आयु वर्ग के 30.2% पुरुष मोटे हैं, वहीं पंजाब में मोटापे की दर भारत में सबसे अधिक है, जिसमें 15-49 आयु वर्ग की लगभग 45% महिलाएं मोटापे या अधिक वजन से प्रभावित हैं। अगर सिर्फ लुधियाना की ही बात करें तो करीब 45 प्रतिशत महिलाएं ओवरवेट हैं। कमर के फैट से शहर की अस्सी फीसदी महिलाएं परेशान हैं।  लुधियाना में करीब तीस फीसदी पुरुष और उनतीस फीसदी महिलाएं ब्लड शुगर के मरीज हैं। इसी तरह करीब 27 फीसदी महिलाओं और 32 फीसदी पुरुषों को ब्लड प्रेशर की गंभीर समस्या है। लुधियाना के करीब सात फीसदी बच्चे भी मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। ये आंकड़े राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण  के हैं।

डॉ. हरप्रीत सिंह जॉली निदेशक – लैप्रोस्कोपी एवं बैरियाट्रिक सर्जरी मैश – प्रोलाइफ हॉस्पिटल बताते हैं कि आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या है और आंकड़े बताते हैं कि पंजाब में इसकी दर तेजी से बढ़ रही है। हमारी युवा आबादी के साथ ही बच्चे और महिलाएं भी इसका शिकार तेजी से हो रही हैं। इसके लिए काफी हद तक हमारा खान-पान और लाइफस्टाइल जिम्मेदार है।

ओपीडी में आने वाले लगभग 60 लोग मोटापे से ग्रस्त
उन्होंने बताया हॉस्पिटल में हर महीने ओपीडी में आने वाले लगभग 60 लोग मोटापे से ग्रस्त होते हैं, जिसकी वजह से उनमें ऐसे मरीजों में स्लीप एपनिया, उच्च रक्तचाप, जोड़ों का दर्द, मधुमेह (टाइप 2), सांस फूलना, अवसाद और आत्मविश्वास की कमी, यौन समस्याएँ, बांझपन और पीसीओडी (महिलाओं में), गुर्दे की समस्याएँ, फैटी लिवर और एनएएसएच (नॉन-अल्कोहलिक स्टीटोहेपेटाइटिस), शिरा रोग जैसी बीमारियां आम तौर पर दिखाई पड़ती हैं। मोटापा कुछ तरह के कैंसर के लिए भी जिम्मेदार माना जाता है। हम कह सकते हैं की मोटापा तमाम तरह की बीमारियों की जड़ है। आंकड़े बताते हैं कि लुधियाना की महिलाएं मोटापे के खतरे से जूझ रही है। ऐसे में हमें अपने खान-पान से लेकर अपनी लाइफ स्टाइल में परिवर्तन करना पड़ेगा तभी हम मोटापे को हरा सकेंगे। इसी को ध्यान में रखते हमनें ‘मोटापा मुक्त पंजाब’ अभियान को शुरू किया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     कन्या वध हो गया है, मुझे फांसी दिलाओ… राधिका की हत्या के बाद बड़े भाई से क्या बोला आरोपी पिता?     |     केरल सरकार पर अमित शाह का जमकर निशाना, घोटालों की लिस्ट से घेरा     |     तमिलनाडु में पुलिस हिरासत में सिक्योरिटी गार्ड की मौत के मामले में एक्शन, CBI जांच का आदेश     |     हमारे पास बेहतरीन पायलट…अहमदाबाद विमान हादसे की जांच रिपोर्ट पर सरकार ने क्या कहा?     |     होटल के बंद कमरे में कर रही थी रोमांस, तभी बच्चों के साथ आ धमका पति… देखते ही दीवार फांदकर भागी बीवी, वीडियो में हुई कैद     |     भैया के झगड़े में कूदा तो भाभी ने उठाया त्रिशूल, फिर कर दिया हमला… देवर तो बच गया, चली गई 11 महीने के मासूम की जान     |     लखनऊ: 15 करोड़ का कर्ज, बेटी को डायबिटीज और रिटायर्ड दारोगा की धमकियां; कारोबारी शाहजेब सुसाइड ने क्यों की हत्या?     |     टिंडर वाली ‘हसीना’ के चक्कर में गंवा बैठा लाखों रुपये, घर ले जाकर युवक को किया टॉर्चर, पूरी कहानी     |     हरिद्वार में फर्जी हिंदुओं के खिलाफ ऑपरेशन, AI से पकड़ में आए 50 से ज्यादा संदिग्ध     |     कोलकाता में फिर छात्रा से दरिंदगी, पिज्जा खाते ही हो गई थी बेहोश… IIM के बॉयज हॉस्टल में रेप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें