लड़की ने iPhone और पैसे…यश दयाल ने यौन शोषण के आरोपों पर पहली बार दिया ये जवाब

आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल पर इंदिरापुरम, गाजियाबाद की एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया था जिसके बाद उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई और अब इस खिलाड़ी ने उस मामले पर पहली बार जवाब दिया है. यश दयाल ने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि जिस लड़की ने उनपर ये केस किया है उसने उनका आईफोन, लैपटॉप चुराया है. यही नहीं यश दयाल ने उसपर लाखों रुपये हड़पने का भी बड़ा आरोप लगाया. यश दयाल ने प्रयागराज पुलिस से एक्शन की मांग की है.

यश दयाल का यौन शोषण के आरोपों पर जवाब

यश दयाल ने यौन शोषण के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा है कि इस लड़की से उनकी बातचीत साल 2021 में इंस्टाग्राम पर हुई थी. इंस्टाग्राम पर ही उनकी बातचीत बढ़ी. यश दयाल ने आरोप लगाया कि उस लड़की ने अपने इलाज और परिजनों के इलाज के नाम पर उनसे लाखों रुपये लिए. लड़की ने वादा किया कि वो ये पैसा लौटा देगी लेकिन आजतक एक पैसा वापस नहीं दिया.यश दयाल ने उस लड़की पर आईफोन और लैपटॉप चुराने का भी आरोप लगाया है. 27 साल के इस तेज गेंदबाज ने प्रयागराज के खुल्दाबाद पुलिस स्टेशन में तीन पन्नों की शिकायत दी है. यश दयाल की मांग है कि उस लड़की पर जल्द से जल्द FIR दर्ज की जाए.

यश दयाल के खिलाफ दर्ज हो चुकी है FIR

बता दें यश दयाल के खिलाफ 7 जुलाई को FIR दर्ज हुई है. इंदिरापुरम में रहने वाली लड़की ने आरोप लगाया कि यश दयाल ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया. उस लड़की का ये भी कहना है कि यश दयाल के परिवार को भी वो जानती है और उनसे कई बार मिली है. अब यश दयाल ने चोरी और रुपये लेने का आरोप लगाकर इस मामले को और पेचीदा बना दिया है. अब देखना ये है कि आगे क्या होता है?

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     एक सौतेली बेटी, जिसने अपने पिता को झूठे रेप केस में फंसाया, दो साल जेल में बिताए; हैरान कर देगी कहानी     |     बिहार: पटना में भीषण सड़क हादसा, नहर में पलटी कार, 3 की मौत; दो घायल     |     कहीं गंदी फोटो का राज न खुल जाए… पत्नी ने बॉयफ्रेंड को बताया प्लान, फिर करवाई पति के मोबाइल की स्नैचिंग     |     राधिका ने मान ली थी पापा की बात, फिर क्यों कर दी बेटी की हत्या, 15 दिन तक सोया भी नहीं     |     बिहार में हर परिवार को 100 यूनिट फ्री बिजली, चुनाव से पहले नीतीश सरकार देगी तोहफा     |     अहमदाबाद विमान हादसा: साजिश का एंगल आउट, चेतावनी नजरअंदाज…ये है रिपोर्ट का पूरा Conclusion     |     ‘परिवार से दूर जाना चाहती हूं…’, राधिका यादव की WhatsApp चैट आई सामने, टेनिस कोच को बताई थी परेशानी     |     दिल्ली: सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 का रेस्क्यू; मलबे में 4 लोग अब भी दबे     |     घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग: 12 ज्योतिर्लिंगों में अंतिम ज्योतिर्लिंग…जहां दर्शन से मिलता है संतान सुख!     |     ब्लो ड्राई करते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, तो हो जाएं सावधान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें