अगर सिरहाने रखते हैं ये चीजें, तो आज ही बदल दें अपनी आदतें…इन आदतों से हो जायेंगे बर्बाद!

Vastu tips: हमारे जीवन में कुछ चीजें बहुत ही जरूरी होती है उन्हीं में से एक है नींद, अगर इंसान की नींद पूरी ना हो तो उसका पूरा दिन अच्छा नहीं जाता यानी उसके जीवन पर नींद का गहरा प्रभाव होता है. वास्तु के अनुसार भी सोते वक्त के कुछ नियम बताए गए हैं जिसे पालन करने से हमारे जीवन में सकारात्मकता आती है. इस तरह कुछ वास्तु दोष भी बताए गए हैं जिन्हें अगर हम सोते समय नजर अंदाज कर देते हैं तो वह हमारे जीवन में नकारात्मकता का कारण बन सकते हैं.

कई लोगों की आदत होती है कि वह अपने बिस्तर के आसपास कई चीजों को जमा करके सोते हैं. वास्तु के अनुसार यह वास्तु दोष का कारण हो सकता है. कुछ चीज ऐसी हैं जो हमें अपने सिराहने या पलंग के आसपास नहीं रखनी चाहिए, इससे हमारी सकारात्मकता पर तो असर पड़ता ही है साथ ही नींद ना आने की समस्या भी हो जाती है. वास्तु के अनुसार किन चीजों को सिरहाने रखने के लिए अशुभ बताया गया है जान लेते हैं.

जूते चप्पल

पहली चीज हमें अपने बिस्तर के आसपास कभी भी अपने जूते चप्पल, गंदे मोजे नहीं रखना चाहिए. इससे नेगेटिव एनर्जी का प्रवाह होता है.

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

हमें अपने सिरहाने पर इलेक्ट्रॉनिक चीजें जैसे मोबाइल लैपटॉप, या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण रखने से बचना चाहिए. वैज्ञानिक तौर पर तो यह रखना हानिकारक होता ही है लेकिन वास्तु भी इसे बड़ा दोष मानता है.

दवाइयां

आपको कभी भी अपने बिस्तर के सिरहाने या आसपास दवाइयां रखकर नहीं सोना चाहिए. वास्तु के अनुसार यह नकारात्मकता को बढ़ाता है और आपकी बीमारियों में बढ़ोतरी करता है.

आईना

वास्तु के अनुसार आपके बिस्तर के सिराहने पर आईना नहीं होना चाहिए. माना जाता है कि इससे आपका औरा प्रभावित होता है और नकारात्मक शक्तियों का वास होता है. साथ ही वास्तु मानता है कि हमारे बिस्तर का प्रतिबिंब शयन कक्ष के किसी भी आईने में नहीं नजर आना चाहिए.

सोना चांदी या धातु

अपने बिस्तर के आसपास सोने, चांदी या फिर किसी भी धातु के आभूषण या वस्तुएं रखकर नहीं सोना चाहिए. माना जाता है कि यह हमारे ग्रहों को अत्यधिक प्रभावित करते हैं.

पैसे या पर्स

वास्तु के अनुसार आपको अपने पैसे या पर्स भी बिस्तर पर या बिस्तर के आसपास रखकर नहीं सोना चाहिए. इसे लक्ष्मी जी का अपमान माना जाता है. इससे आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

गंदे और पुराने कपड़े

बिस्तर पर या बिस्तर के आसपास गंदे और पुराने कपड़ों का ढेर नहीं होना चाहिए. यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और आपके जीवन की परेशानियों और उलझनों को बढ़ाता है.

पानी

ऐसा माना जाता है कि पानी को भी सिरहाने रखकर नहीं सोना चाहिए. पानी चंद्रमा का कारक होता है ऐसा करने से आपका चंद्रमा खराब होता है. वास्तु के अनुसार रात में बुरी शक्तियों का वास भी इस पानी के अंदर हो सकता है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     एक सौतेली बेटी, जिसने अपने पिता को झूठे रेप केस में फंसाया, दो साल जेल में बिताए; हैरान कर देगी कहानी     |     बिहार: पटना में भीषण सड़क हादसा, नहर में पलटी कार, 3 की मौत; दो घायल     |     कहीं गंदी फोटो का राज न खुल जाए… पत्नी ने बॉयफ्रेंड को बताया प्लान, फिर करवाई पति के मोबाइल की स्नैचिंग     |     राधिका ने मान ली थी पापा की बात, फिर क्यों कर दी बेटी की हत्या, 15 दिन तक सोया भी नहीं     |     बिहार में हर परिवार को 100 यूनिट फ्री बिजली, चुनाव से पहले नीतीश सरकार देगी तोहफा     |     अहमदाबाद विमान हादसा: साजिश का एंगल आउट, चेतावनी नजरअंदाज…ये है रिपोर्ट का पूरा Conclusion     |     ‘परिवार से दूर जाना चाहती हूं…’, राधिका यादव की WhatsApp चैट आई सामने, टेनिस कोच को बताई थी परेशानी     |     दिल्ली: सीलमपुर में 4 मंजिला इमारत ढही, 7 का रेस्क्यू; मलबे में 4 लोग अब भी दबे     |     घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग: 12 ज्योतिर्लिंगों में अंतिम ज्योतिर्लिंग…जहां दर्शन से मिलता है संतान सुख!     |     ब्लो ड्राई करते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, तो हो जाएं सावधान     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें