पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत, दो दर्जन के करीब घायल पंजाब By Nayan Datt On Jul 7, 2025 होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दसूहा हलके के दसूहा-हाजीपुर रोड पर एक बस की कार के साथ टक्कर होने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दर्दनाक हादसा सगरा अड्डा के नजदीक हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। यह भी पढ़ें Mann सरकार की एक और बड़ी कार्रवाई, महिला रजिस्ट्री क्लर्क को… Jul 7, 2025 पंजाब में पैर पसार रही गंभीर बीमारी, 5 साल तक के बच्चों का… Jul 7, 2025 घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस तेज रफ्तार के चलते ड्राइवर से अनियंत्रित होकर पलट गई। Share