पंजाब कैबिनेट में नए मंत्री की Entry, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिलाई शपथ पंजाब By Nayan Datt On Jul 3, 2025 चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट में एक नए मंत्री की एंट्री हुई है। लुधियाना पश्चिम सीट से हाल ही में चुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें सरकारी बस में महिला ने मचाया शोर, फिर हुई बेहोश, जानें… Jul 12, 2025 Canada में सुरक्षित नहीं पंजाबी कलाकार! पहले गिप्पी फिर AP… Jul 12, 2025 हालांकि, उन्हें कौन सा विभाग मिलेगा, यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। यहां आपको यह भी बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुलेआम घोषणा की थी कि चुनाव जीतने के बाद संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा। संजीव अरोड़ा राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के 3 साल के कार्यकाल में यह मंत्रिमंडल का 7वां विस्तार है। Share