जश्न के बीच गुजरात में AAP को झटका, बोटाद के विधायक का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा

गुजरात की विसावदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में मिली जीत के जश्न में डूबी आम आदमी पार्टी (AAP) को जोर का झटका लगा है. गुजरात में AAP के 2 विधायक हैं. विसावदर के अलावा बोटाद सीट से विधायक उमेश मकवाना ने आज गुरुवार को पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि उनका कहना है कि वो पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे और कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे.

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे अपने इस्तीफे में बोटाद के विधायक उमेश मकवाना ने कहा कि वह सामाजिक कामों में कम समय दे पा रहे हैं, ऐसे में वह पार्टी से जुड़े तमाम पदों से इस्तीफा दे रहे हैं.

कार्यकर्ता के रूप में सेवा करूंगाः उमेश

उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा, “मैं आम आदमी पार्टी में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव के पद पर पिछले 2.5 साल से काम कर रहा हूं. साथ ही गुजरात विधानसभा में आम आदमी पार्टी के दंडक के रूप में भी सेवा कर रहा हूं. लेकिन मेरी सामाजिक सेवाएं कम होने की वजह से आम आदमी पार्टी के तमाम पदों से इस्तीफा दे रहा हूं.”

Guwg1xvwkaa8m72

हालांकि पार्टी में बने रहने का दावा करते हुए उमेश मकवाना ने आगे कहा, “मैं एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए काम करता रहूंगा. मुझे मेरे सभी पदों पर से और जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए.”

गुजरात के उपचुनाव में जीती थी AAP

पार्टी में यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब पिछले दिनों गुजरात की एक सीट पर कराए गए उपचुनाव में AAP ने अपनी पकड़ बनाए रखी. AAP की गुजरात इकाई के पूर्व अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट पर शानदार जीत हासिल की. उन्होंने चुनाव में अपने करीब प्रतिद्वंद्वी और बीजेपी के प्रत्याशी किरीट पटेल को 17,554 मतों के अंतर से हराया.

AAP की यह जीत इस मायने में खास रही है क्योंकि गुजरात में ढाई दशकों से लगातार पूर्ण प्रभुत्व रखने के बावजूद, बीजेपी साल 2007 से विसावदर सीट नहीं जीत सकी है. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान AAP के प्रत्याशी भूपेंद्र भयानी ने जीत हासिल की थी. लेकिन दिसंबर 2023 में उनके पार्टी से इस्तीफा देने और सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने के बाद दिसंबर 2023 में यह सीट खाली हो गई थी.

चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 21 चरणों की गिनती के बाद गोपाल इटालिया को कुल 75,942 वोट मिले, जबकि पटेल के खाते में 58,388 वोट आए. इससे पहले बीजेपी नेताओं की ओर से दावा किया जा रहा था कि वे विसावदर सीट पर 18 साल बाद अपनी पहली जीत की उम्मीद कर रहे हैं. इस सीट पर बीजेपी ने आखिरी बार 2007 में जीत का स्वाद चखा था. हालांकि 2025 के उपचुनाव में भी उसे हार मिली.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाकर लिया सरकारी लाभ, CM धामी का सख्त एक्शन, 2 एफआईआर दर्ज     |     इंग्लैंड को बचा लेगी बारिश या टीम इंडिया रचेगी इतिहास? जानें बर्मिंघम के मौसम का मिजाज     |     इंडिया जान चुका है… कपिल शर्मा के शो में युजवेंद्र चहल ने RJ महवश संग कंफर्म किया रिश्ता!     |     देवशयनी एकादशी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, हर इच्छा हो जाएगी पूरी!     |     WhatsApp से मेट्रो टिकट बुक करने का क्या है स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस     |     अब सेब की कीमत तय करेंगे अंतरराष्ट्रीय रिश्ते! कश्मीरी और हिमाचली सेब होंगे महंगे     |     अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ का कहर, 51 की गई जान, कई गायब, क्या ट्रंप के एक फैसले से बढ़ी आफत?     |     उम्र बढ़ने के साथ चेहरे की स्किन हो रही है ढीली, इन टिप्स से दिखेंगी यंग     |     UP के 29 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-बिहार सहित इन राज्यों में भी बरसेंगे बदरा, पहाड़ों का क्या है हाल?     |     फार्म हाउस में चली रही थी पूल पार्टी, स्वीमिंग पूल में कूदा, 10 सेकंड बाद पानी के ऊपर आई युवक की लाश; कैसे हुआ ये?     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें